देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, युवक ने चापड़ से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार।

देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, युवक ने चापड़ से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार।
Spread the love

देहरादून– राजधानी देहरादून में एक बार फिर दिल को झकझोर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पलटन बाजार इलाके में दिनदहाड़े एक 23 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस नृशंस हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र के पलटन बाजार में युवती घर से स्कूटी पर नौकरी के लिए जा रही थी, तभी पहले से घात लगाए बैठे युवक ने लड़की को रोक कर उस पर चापड़ से हमला कर दिया। आरोपी ने युवती पर ताबड़तोड़ वार किए, लड़की ने बचाव के लिए हाथ आगे किये तो पहले हाथ की उंगलियां कट गई और फिर गर्दन पर बेरहमी से वार कर उसकी हत्या कर दी। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल युवती को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया।  घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए गए। इस जघन्य वारदात के बाद आक्रोशित व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पलटन बाजार बंद कर दिया और पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय आकाश कुमार, निवासी खुडबूढ़ा मोहल्ला, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चापड़ भी बरामद कर लिया है।

इस मामले में एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि मृतका और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। जब युवती ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी, तो गुस्से में आकर आरोपी ने बीच बाजार इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी के अनुसार आरोपी बीते कई दिनों से युवती को धमकी दे रहा था, जिसको लेकर युवती ने 31 जनवरी को पुलिस चौकी में शिकायत भी दर्ज कराई थी और अपनी जान को खतरा बताया था।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपी फरार हो गया था, उसका मोबाइल फोन बंद था और वह पिछले तीन दिनों से घर भी नहीं गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

दिनदहाड़े हुई इस नृशंस हत्या ने एक बार फिर राजधानी की कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *