आखिरकार उर्मिला सनावर पहुंची देहरादून और तमाम अटकलो पर लगाया विराम, बोली-नार्को टेस्ट के लिए हूं तैयार, सुरेश राठौर का भी हो।
देहरादून– उत्तराखंड के चर्चित अंकित हत्याकांड में आया नया मोड़ आखिरकार उर्मिला सनावर पहुंची देहरादून और तमाम अटकलो पर लगाया विराम, आखिरकार बुधवार को उर्मिला सनावर ने पुलिस को अपने बयान दे दिए। करीब पांच घंटे तक चली पूछताछ और बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया में पूरे घटनाक्रम से जुड़ी अहम जानकारी जुटाने की कोशिश की गई। दून पुलिस के नेहरू कॉलोनी और डालनवाला कोतवाली में दर्ज मुकदमे संबंधित पूछताछ हुई। वहीं, उर्मिला सनावर वीरवार को हरिद्वार में एसआईटी के समक्ष पेश होकर बयान दर्ज करवाएंगी।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उर्मिला के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी व थाना डालनवाला में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। उर्मिला को नोटिस देकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। बुधवार को ऊर्मिला सनावर बयान देने पहुंची। दोनों मुकदमों के जांच अधिकारियों ने उर्मिला सनावर के बयान दर्ज किए। उर्मिला सनावर द्वारा दिए गए बयानों की ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। उर्मिला सनावर ने विवेचकों को सुरेश राठौर व उनके बीच बातचीत की ऑडियो क्लिप भी दिया गया। जिसका वैज्ञानिक परीक्षण विधि विज्ञान प्रयोगशाला में कराया जाएगा। बताया कि उर्मिला सनावर से सोशल मीडिया पर प्रसारित व प्रचारित कुछ खबरों में अन्य साक्ष्य पुलिस को दिए जाने की
46 मिनट के ऑडियों से पता चलेगा कि सच बात कही थी, लेकिन इस संबंध में उर्मिला सनावर ने कोई अन्य साक्ष्य विवेचना में नहीं दिए हैं। अपनी सुरक्षा के संबंध में एसएसपी आवास कार्यालय में एसएसपी देहरादून को प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर एसएसपी देहरादून ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
उर्मिला ने पूछताछ के दौरान पुलिस को एक ऑडियो क्लिप उपलब्ध कराई है। इस ऑडियो में सुरेश राठौर और उर्मिला के बीच हुई बातचीत है। पुलिस ने इस ऑडियो को एफएसएल भेजकर वैज्ञानिक परीक्षण कराने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि इस ऑडियो क्लिप की सच्चाई से कई राज सामने आ सकते हैं। ये ऑडियो 46 मिनट का बताया गया है। दरअसल, मुकदमा दर्ज होने के बाद से लापता चल रही अभिनेत्री उर्मिला सनावर मंगलवार रात देहरादून पहुंची थी। दून पहुंचने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया में जानकारी साझा की थी और बताया था उनके पास कुछ सबूत हो जो पुलिस को उपलब्ध कराए जाएंगे। मंगलवार रात को उर्मिला सामाजिक नेता दर्शन भारती के साथ दून पहुंची थी। हालांकि दोनों अलग अलग कारों में थे। उर्मिला सनावर ने मीडिया के सामने बात दोहराई थी। उर्मिला सनावर ने पुलिस की मुलाकात हुई और बुधवार को नेहरू कॉलोनी व डालनवाला थानों में दर्ज मामलों को लेकर लंबी पूछताछ की गई।
पुलिस पूछताछ के बाद उर्मिला बुधवार रात एक बार फिर सोशल मीडिया पर आईं और पुलिस के समक्ष दिए बयानों के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मैंने सारे तथ्य पुलिस को दे दिए हैं। साथ ही कहा कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच हो। उन्होंने बताया कि वीरवार को वह हरिद्वार एसआईटी के समक्ष बयान दर्ज कराएंगी। कहा कि आज दून पुलिस ने पांच घंटे पूछताछ की है। उर्मिला ने कहा कि वह नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार हैं, सुरेश राठौर का भी नार्को टेस्ट किया जाना चाहिए। क्योंकि, जो भी मैंने कहा है वो सुरेश ने ही उन्हें बताया है। उर्मिला ने इस दौरान गुजारिश की है कि देश की बेटी अंकिता भंडारी अब हमारे बीच नहीं है इसलिए उसके नाम पर राजनीतिक दलों के नेता बयानबाजी न करें।


