पूर्व विधायक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक, हाईकोर्ट के आदेश से दुष्प्रचार पर लगेगी लगाम।
देहरादून– भाजपा ने न्यायालय से प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की याचिका को लेकर आए निर्णय का स्वागत किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उम्मीद जताई कि अब सोशल मीडिया पर किए जा रहे अनर्गल, अभद्र, छवि खराब करने वाले दुष्प्रचार पर लगाम लगेगी। वहीं मुख्यमंत्री धामी द्वारा परिवार से बातचीत कर निर्णय और आरोप लगाने वाले पात्रों के सामने आने से सच आने का भरोसा दिलाया है। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम द्वारा हाईकोर्ट में लगाई याचिका पर आए निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, जिस तरह से अपुष्ट ऑडियो वीडियो के आधार पर लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्ष द्वारा उनकी छवि खराब की जा रही थी वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। अब उम्मीद है कि न्यायालय के दखल पर उनके खिलाफ जारी अनैतिक एवं शर्मनाक मुहिम पर लगाम लगेगी। उन्होंने कहा कि अब शीघ्र ही इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी सामने आएगा।
नैनीताल हाईकोर्ट ने अंकिता भण्डारी से जुड़े मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ हरिद्वार व देहरादून जिले में कथित वीडियो व आडियो पर – उनके खिलाफ दर्ज चार मुकदमों में से दो अन्य पर बुधवार को भी सुनवाई की।
मामले की सुनवाई की बाद न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ ने उनके खिलाफ दर्ज दो अन्य मुकदमों में भी उनकी गिरफ्तारी पर बुधवार को रोक लगा दी है। मंगलवार को भी कोर्ट की एकलपीठ ने अन्य दर्ज दो मुकदमों पर उन्हें फौरी राहत दी थी। बुधवार को कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों पर उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
मामले के अनुसार बीजेपी के पूर्व विधायक व उर्मिला सनावर पर – हरिद्वार के झबरेड़ा, बाहदराबाद व देहरादून के नेहरू कॉलोनी सहित डालनवाला में यह कह कर मुकदमा दर्ज किया गया है कि उनके द्वारा दुष्यन्त गौतम की छवि खराब करने के लिए फेसबुक सहित सोशल मीडिया में विडियो व ऑडियो वायरल की जा रही है जिसकी वजह से उनकी छवि धूमिल हो रही है। दर्ज मुकदमे में कहा गया है कि इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। याचिका में कहा गया है कि उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए और दर्ज मुकदमों को निरस्त किया जाय। उनके द्वारा कोई सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार उनके खिलाफ नहीं किया जा रहा है।


