उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में आया नया मोड़, स्वामी दर्शन भारती आए सामने।

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में आया नया मोड़, स्वामी दर्शन भारती आए सामने।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड पिछले कई दिनों से उर्मिला सनावर के साथ चल रहे देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक समाज सेवी दर्शन भारती ने मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर से जुड़े इस पूरे मामले पर कहा कि यह पूरी कहानी उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर की है, जो कि लंबे समय से चली आ रही है और उन्हीं के झगड़े की वजह से आज यह पूरा फंसाद पैदा हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है और जो भी विवाद खड़े हुए हैं, उन सब की जड़ सुरेश राठौर है, और सुरेश राठौर ने ही अपने मुंह से यह सारी बातें उर्मिला सनावर से कही हैं। उन्होंने कहा कि सुरेश राठौर को जेल जाना चाहिए और उससे पूछा जाना चाहिए कि उसने आखिर यह बयान क्यों दिए और वही इस मामले की सारी सच्चाई बता सकता है। उन्होंने कहा कि यह बात वह है, जो ऑडियो सामने आया है उसके आधार पर कह रहे हैं, लेकिन जांच इस मामले में सुरेश राठौर और उर्मिला दोनों की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार को तत्काल ही संज्ञान लेना चाहिए और जो दोषी हो उसको जेल भेजना चाहिए, क्योंकि यह मामला जन भावनाओं से जुड़ा हुआ है।

स्वामी दर्शन भारती अपने बयानों से सीबीआई जांच के पक्ष में नजर नहीं आये। उन्होंने कहा कि यदि जनता को लगता है कि सीबीआई जांच से न्याय मिल जाएगा तो सीबीआई जांच में भी सरकार को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच से क्या हासिल हो जाएगा यह भी सोचना चाहिए । उन्होंने कहा कि सीबीआई और पुलिस भी तो उन्हीं की है, तो उन पर कैसे भरोसा किया जा सकता है। उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि उर्मिला सनावर सुरक्षित हैं और एसआईटी ने उन्हें नोटिस भेजा था, उसी में अपने बयान दर्ज करवाने और सबूत देने आई हैं और एसआईटी को बयान देने आई हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले के पीछे क्या षड्यंत्र है और वीआईपी कौन है? इसको लेकर कोर्ट को काम करना चाहिए कोर्ट को अपनी जांच में इसे शामिल करना चाहिए।

समाजसेवी दर्शन भारती ने कहा कि उर्मिला सनावर द्वारा जो कुछ सोशल मीडिया पर अपशब्द कहे गए हैं उनकी दोषी वह खुद है, लेकिन अंकिता भंडारी से जो मामला जुड़ा है, उसको लेकर केवल सुरेश राठौर का ही ऑडियो वायरल हुआ है , वहीं उर्मिला ने अपनी तरफ से कुछ नहीं कहा है। उन्होंने उर्मिला सनावर द्वारा भाजपा के बड़े नेताओं को लेकर दिए गए बयानों को गलत ठहराया और कहा कि उन्हें इस तरह से अपशब्द गलत बयान बाजी नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि सुरेश राठौर अगर इस तरह की बातें नहीं करता तो ना तो जनता की भावनाएं आहत होती और ना ही आज पब्लिक सड़कों पर होती। उन्होंने कहा कि इन दोनों लोगों का नार्को टेस्ट होना चाहिए और कौन सच बोल रहा है कौन झूठ बोल रहा है, इसको लेकर खुलासा होना चाहिए। यही नहीं जब यह सवाल पूछा गया कि उर्मिला राठौर द्वारा इतने लंबे समय बाद क्यों इस बात को उजागर किया गया, तो इस पर उन्होंने कहा कि जब उर्मिला के सामने चीज आई उसी के बाद उन्होंने खुलासा किया यह बिल्कुल पिछले महीने का ऑडियो हैं, जिसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के सामने अपनी बात रखी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *