पेशी पर जाते वक्त हिस्ट्रीशीटर पर हुए जानलेवा, हमलावर फरार, पुलिस जाँच में जुटी।

Spread the love

हरिद्वार/रुड़की– पेशी पर लेकर जाते वक्त हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी पर हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लाजमी हैं। बदमाशों ने सोची समझी साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना के वक्त की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों बदमाश हथियार लहराते हुए भागे। भाग रहे बदमाशों के पीछे पुलिसकर्मी राइफल लिए नजर आ रहे हैं लेकिन उनके द्वारा बदमाशों पर गोली चलाने का प्रयास दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि हो सकता है मौके पर भीड़ की वजह से वह बदमाशों पर गोली न चला पाए। भाग रहे दो बदमाशों में से एक को पकड़ने का प्रयास एक पुलिसकर्मी ने किया, लेकिन उस पर भी बदमाश ने अपना हथियार तान दिया, जिसके बाद वह पीछे हट गया। हालांकि एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल का कहना है कि सब कुछ अचानक हुआ। पेशी पर जिस वाहन से विनय त्यागी को ले जाया जा रहा था वह गन्ने से भरे ट्रक की वजह से लगे जाम में फंस गई थी। वाहन में मौजूद पुलिसकर्मी जाम से वाहन को निकालने के लिए जैसे ही नीचे उतरे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह जाम का फायदा उठाकर भाग निकले। एसएसपी ने पुलिस वाहन के चालक के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि चालक ने तत्काल घायल विनय त्यागी और पुलिसकर्मियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जिससे उनकी जान बचाई जा सकी, एसएसपी डोभाल ने दावा किया है कि दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है, कॉम्बिंग कराई जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बदमाश जिस बाइक पर सवार थे उस पर पीछे की ओर नम्बर प्लेट नहीं थी।

जानकारी के मुताबिक एक गोली कुख्यात विनय त्यागी के दाहिने कंधे, दूसरी छाती के ऊपर और तीसरी गले के पास लगी है। गोली लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी है। घायल विनय त्यागी को मेला अस्पताल लाया गया था जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रामीण एसपी शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पेशी पर लेकर आते समय जाम के दौरान हमलावरों ने आरोपी पर गोली चलाई है। आरोपी के ​खिलाफ 40 से अ​धिक मामले दर्ज हैं। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र में कड़ी नाकेबंदी कर दी गई। इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद कर लिए है और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है के जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनहाईकोर्ट के हुई इस फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।विनय त्यागी मेरठ का हिस्ट्रीशीटर है और कुख्यात सुनील राठी से जुडा बताया जा रहा है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *