कांग्रेस के बाद बीजेपी में चुनाव प्रबंधन समिति, विशेष संपर्क अभियान और घोषणा पत्र बैठको का जोर_

कांग्रेस के बाद बीजेपी में चुनाव प्रबंधन समिति, विशेष संपर्क अभियान और घोषणा पत्र बैठको का जोर_
Spread the love

 

उत्तराखंड – देहरादून भाजपा प्रदेश कार्यालय में  आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल दमखम से तैयारियों में जुटी हुई है। इसी क्रम में दलों के बैठको का दौर जारी है। जिसके मद्देनजर भाजपा में चुनाव प्रबंधन समिति, विशेष संपर्क अभियान और घोषणा पत्र के संबंध में बैठक की जा रही है । मुख्य रूप से यह बैठक चुनाव प्रबंधन समिति की है। बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी प्रहलाद जोशी, दोनों सह प्रभारी, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ग्रास रूट लेवल पर जा रहे हैं। 3 जिलों के 11 विधानसभाओ में कोर कमेटी की बैठक की जाएगी। वही, प्रदेश प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आगामी चुनाव के मद्देनजर संगठन ग्रास रूट लेवल पर जाकर कार्यकर्ताओं को और मजबूत बनाने की कवायद में जुटी हुई है। जिसके तहत लगातार बैठकों का दौर जारी है।

पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे पर भी चर्चा की गई गई, हालांकि अभी दिन तय नही किया गया, लेकिन अगले महा के प्रथम सफ्ताह में मोदी उत्तराखंड में आने वाले हैं….जिसमे उनके द्वारा जनसभा को भी संबोधित किया जा सकता है ।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *