उत्तराखंड कांग्रेस ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अध्यक्षता में पांच महत्वपूर्ण बैठके की गई

उत्तराखंड कांग्रेस ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अध्यक्षता में पांच महत्वपूर्ण बैठके की गई
Spread the love

 

उत्तराखंड कांग्रेस ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अध्यक्षता में पांच महत्वपूर्ण बैठके की गई, इसमें स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक अविनाश पांडे की अध्यक्षता में की गई, इसके अलावा कोर ग्रुप की बैठक, जिला अध्यक्षों की बैठक, कार्यकारी अध्यक्षों की बैठक और फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन की बैठक आहूत की गई। यूं तो यह सभी बैठकर पार्टी में आगामी चुनाव को लेकर खासी महत्वपूर्ण रही लेकिन इसमें सबसे ज्यादा सभी की नजर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक पर रही दर्शन यह कमेटी पार्टी के प्रत्याशियों को लेकर नामों पर विचार करेगी जिसके बाद विधानसभा में प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि स्क्रीनिंग कमेटी के 9 सदस्य गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल में तीन-तीन दिन का दौरा करते हुए पार्टी के दावेदारों और कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनेगी। इस तरह स्क्रीनिंग कमेटी 10 दिसंबर तक पार्टी के दावेदारों और कार्यकर्ताओं के मन की बात सुनने और विधानसभा स्तर पर दावेदारों की सूची तैयार करने का काम पूरा कर लेगी। इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी तमाम विधानसभाओं में दावेदारों के नामों की सूची स्क्रीनिंग करते हुए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति को सौंपेगी। खास बात यह है कि कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे ने साफ किया कि सीटिंग विधायकों के टिकट करीब-करीब फाइनल ही होंगे और वह सबसे मजबूत दावेदार के रूप में कमेटी की सूची में रहेंगे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *