देहरादून में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, पकड़ा गया 500 किलो नकली पनीर।

देहरादून में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, पकड़ा गया 500 किलो नकली पनीर।
Spread the love

देहरादून– खाद्य सुरक्षा विभाग ने नकली पनीर सप्लाई करने वाले पर कार्रवाई की है। मसूरी में सप्लाई होने वाले करीब 5 क्विंटल नकली पनीर को निरंजनपुर मंडी के पास से जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया है। यह पनीर कई होटलों, ढाबों और मिठाई दुकानों में सप्लाई किया जाना था। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सयाना और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई है।

मसूरी में पिछले काफी समय से नकली पनीर सप्लाई किया जा रहा था। शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर सप्लाई करने वाले को माल सहित पकड़ने की बनाई योजना बनाई गई जिसके तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के नकली पनीर को मसूरी सप्लाई करने वाली कार को ट्रेस किया और निरंजनपुर मंडी के पास से कार में करीब 5 क्विंटल पनीर को जब्त किया गया। पनीर कार की डिग्गी तथा सीट के नीचे प्लास्टिक की बोरियों में मिला। वाहन पनीर स्वामी मोहम्मद इरशाद पुत्र खलील अहमद मौजूद था, जो पनीर के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पनीर में फूई पाए जाने पर कारगी के पास कूड़ा क्लेक्शन सेंटर ले जाकर नष्ट कर दिया गया।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पाया गया कि मसूरी में पिछले कई समय से अस्वास्थ्यकर तरीके से पनीर को बिना कोल्ड स्टोरेज के कार में खुले में लाकर सप्लाई किया जा रहा था, जिसकी लगातार विभाग को शिकायत मिल रही थी, जिस पर कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि पनीर में स्टार्च, सिंथेटिक दूध और रिफाइंड तेल का प्रयोग किये जाने की आशंका है, जिसका सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। कहा कि इस प्रकार का पनीर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। यह मसूरी में सप्लाई किया जाने वाला था। विभाग ने मसूरी के होटल व्यवसायियों और दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वे केवल प्रमाणित डेयरी उत्पादों का ही उपयोग करें।

उन्होंने जनता से अपील की है कि अगर उनको किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर संदेह हो, तो तुरंत नजदीकी खाद्य निरीक्षक या विभाग की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें। उन्होंने पनीर इस्तेमाल करने वाले होटल रेस्टोरेंट ढाबा संचालक को चेतावनी दी कि अगर कोई भी प्रमाणित डेयरी उत्पादोंके अलावा नकली पनीर का प्रयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि यह बरामदगी इस बात का प्रमाण है कि कुछ लोग अभी भी गैरकानूनी तरीके से बाजार में नकली और घटिया खाद्य उत्पाद खपाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन विभाग सतर्क है। ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। राज्य में खाद्य सुरक्षा पर निगरानी और तेज की जा रही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *