मेहमान खिलाड़ियों का हाल-चाल जानने अल्मोड़ा पहुंची खेल मंत्री, कांग्रेस ने उठाये सवाल।।

मेहमान खिलाड़ियों का हाल-चाल जानने अल्मोड़ा पहुंची खेल मंत्री, कांग्रेस ने उठाये सवाल।।
Spread the love

अल्मोड़ा– उत्तराखंड कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने राष्ट्रीय खेलों में बदइंतजामी को लेकर धामी सरकार को आढ़े हाथों लिया है। दसौनी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को मिलना राज्य के लिए अत्यंत गौरव की बात है, परंतु सरकारी इंतजामों की परतें खुलने से उत्तराखंड की छवि खराब होने के साथ-साथ सरकार की चारों ओर किरकिरी हो रही है।

गरिमा ने कहा कि अल्मोड़ा में योगासन प्रतियोगिता के लिए स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनाए पंडाल के साथ अन्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। गरिमा ने बताया कि योगासन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित सेठ ने कहा है कि प्रतियोगिता के लिए बनाए गए पंडाल के अंदर का वातावरण खिलाड़ियों के लिए अनुकूल नहीं है, जिसमें काफी हद तक लापरवाही बरती गई है जिस कारण 15 से 20 खिलाड़ी बेहोश हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा ।

दसोनी ने कहा कि खेल मंत्री को रंग बिरंगे ट्रैकसूट बदलने से फुर्सत नहीं है और प्रदेश के मुखिया को दूसरे प्रदेशों में जाकर प्रचार करने से। ऐसे में राष्ट्रीय खेलों में अव्यवस्था के चलते उत्तराखंड अपनी ब्रांडिंग का एक बड़ा मौका गवा रहा है जो की बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

योगासन प्रतियोगिता के दौरान जिन खिलाड़ियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई थी उनका हाल-चाल खेल मंत्री रेखा आर्या सोमवार देर शाम अल्मोड़ा पहुंच गई। खेल मंत्री ने बताया कि अब सारे खिलाड़ी पूरी तरह फिट हैं। एक दिन पहले ऐसी खबरें आई थी कि अल्मोड़ा में योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने आए तमिलनाडु के दो-तीन खिलाड़ियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई थी। सोमवार को खेल मंत्री रेखा आर्या अचानक कार्यक्रम में बदलाव करते हुए सीधे अल्मोड़ा पहुंच गई। वहां उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत करके उनका हाल-चाल जाना। इसके अलावा खेल मंत्री ने चिकित्सकों की टीम से भी बात की।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि खिलाड़ियों को स्वास्थ्य संबंधी हल्की परेशानी मौसमी बदलाव के चलते हुई थी। अब सभी खिलाड़ी पूरी तरह फिट हैं और वह पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार अपनी खेल स्पर्धा में भाग लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हर आयोजन स्थल पर ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए काबिल चिकित्सकों की पर्याप्त टीम मौजूद है। सरकारी चिकित्सको के अलावा प्रदेश में कई जगह निजी अस्पताल और मिलिट्री अस्पतालों से भी समन्वय बनाया गया है।

खेल मंत्री रेखा आर्या नें मेहमान खिलाड़ियों से कहा कि ” जब तक वह उत्तराखंड में है…. तब तक एक खेल मंत्री के रूप में मेरी भूमिका सिर्फ व्यवस्थापक की ही नहीं है बल्कि आपके अभिभावक के रूप में हर वक्त मैं आपके साथ मौजूद हूं।

कभी भी यह मत समझिए कि यहां आप अपने माता-पिता और परिवार से दूर है… आपकी फिक्र हम करेंगे आप बस बिंदास होकर खेलिए।

अमित सिन्हा, विशेष खेल सचिव ने बताया कि अल्मोड़ा में तमिलनाडु के दो खिलाड़ियों को कुछ समस्या हुई थी।20 खिलाड़ियों के बेहोश होने की बात पूरी तरह गलत है। खेल जगत में किसी खिलाड़ी के सामने जलवायु परिवर्तन की समस्या आना बहुत सामान्य बात है, जब हमारी क्रिकेट टीम इंग्लैंड में खेलने जाती है तो उन्हें भी वहां ऐसे ही समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए ही आयोजन स्थल पर डॉक्टरों की टीम रखी जाती है।इस मामले में भी मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने तुरंत खिलाड़ियों को उपचार उपलब्ध कराया और 2 मिनट के अंदर ही वह पूरी तरह फिट हो गए थे। उन्होंने सामान्य रूप से खेल में भाग भी लिया।

 

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *