मुख्यमंत्री पहुंचे महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम, 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया अवलोकन।

मुख्यमंत्री पहुंचे महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम, 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया अवलोकन।
Spread the love

देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं के साथ भोजन व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों को भोजन परोसा और खिलाड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे अनेक राज्यों के खिलाड़ियों से बात कर उनका हौंसला भी बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने शूटिंग रेंज का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों की अच्छी शुरुआत हुई है राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी खिलाड़ी देवभूमि उत्तराखंड से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। खिलाड़ियों और आगंतुकों को हर संभव सुविधा प्रदान करने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल का अनुभव राज्य के लिए काफी कारगर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर राज्य के खिलाड़ियों को वहां के खानपान के हिसाब से भोजन व्यवस्था देने के प्रयास किए गए हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *