ग्रीष्मकाल के लिए खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध धाम के कपाट, इस दिन खुलेंगे बद्रीनाथ मंदिर के कपाट, इस दिन से शुरू होगी चारधाम यात्रा।
ऋषिकेश– भगवान श्री बदरी नाथ मंदिर के कपाट ग्रीष्म यात्रकाल के लिए दिनांक.04 मई 2025, समय 6.00बजे. ब्रम्हमुहूर्त में सभी सनातनियों के लिए खुल जायेगे, तथा भगवान श्री बद्री विशाल जी को महाभिषेक में प्रयुक्त होने वाला तिलों के तेल को पिरोने की तिथि दिनांक 22/04 /2025 को निश्चित हुई ।

वसंत पंचमी पर टिहरी राज दरबार नरेंद्रनगर में श्रीगणेश पूजन के साथ विश्व प्रसिद्ध भगवान श्रीबद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीख घोषित हुई। शुभ लग्न के अनुसार मंदिर के कपाट 4 मई को सुबह 6 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे, भगवान श्रीबदरी विशाल के महाभिषेक के लिए तिलों का तेल 22 अप्रैल को पिरोया जाएगा, उसी दिन राज दरबार से गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा शुरु की जाएगी। इसके साथ ही चारधाम यात्रा विधिवत शुरुआत हो जाएगी।

प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शुभारंभ इस बार 30 अप्रैल को होगा। धार्मिक परंपरा के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से यात्रा का आगाज होता है। वहीं आज वसंत पंचमी के पावन पर्व पर टिहरी के नरेंद्रनगर राज दरबार में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई। श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट इस साल 4 मई 2025 को सुबह 6 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।


