व्यापारी के साथ लूट के मामले में तीन पुलिस कर्मियों समेत 9 गिरफ्तार, डरा धमका कर पैसों से भरा बैग लूटा।
देहरादून– देहरादून के थाना प्रेम नगर क्षेत्र में एक व्यापारी को सस्ते दाम पर विदेशी करेंसी बेचने का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने तीन पुलिस कर्मियों समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों ने व्यापारी को करीब 8 लाख रुपए के बदले 20 हजार डॉलर देने का सौदा तय किया था लेकिन जब व्यापारी आरोपियों के पास पहुंचा तो वहां घटना में शामिल पुलिस कर्मियों ने व्यापारी से पैसों का बैग छीन लिया और उसे वहां से भगा दिया घटना के बाद व्यापारी ने इस मामले की शिकायत प्रेमनगर थाने में की जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तीन पुलिस कर्मियों के साथ 6 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 500 डॉलर के नोट और 2 लाख 30 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। वही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने मनी एक्सचेंज सेंटर से कुछ विदेशी करेंसी का इंतजाम किया था जिनको स्कैन करके नोटों की नकली गड्डी बनाई गई थी और सौदेबाजी के लिए ओरिजिनल नोट ही दिखाए जाते थे एसएसपी देहरादून अजय सिंह का कहना है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए लोगों से भी अपील की जा रही है कि अगर कोई इस तरह के प्रकरण का शिकार हुआ हो तो पुलिस के पास शिकायत जरूर करें।
यशपाल सिंह असवाल पुत्र अमर सिंह असवाल निवासी आदर्श ग्राम, ऋषिकेश द्वारा थाना प्रेमनगर में लिखित तहरीर दी कि वह प्रॉपर्टी का कार्य करते हैं तथा कुछ समय पूर्व उनकी मुलाकात कुंदन नेगी निवासी चमोली से हुई थी, जिसके द्वारा उन्हें बताया गया था कि उनके परिचित राजेश रावत, राजेश चौहान, तथा राजकुमार चौहान, जो मोरी उत्तरकाशी के रहने वाले हैं, उनके पास लगभग 20000/- डॉलर रखे हुए हैं, जिन्हें उसे कम दाम बदलवाना है। उक्त व्यक्ति द्वारा उन्हें विश्वास में लेते हुए उक्त डॉलर का सौदा करीब आठ लाख रुपए में तय कराया। दिनांक 31/01/2025 को कुंदन नेगी के कहने पर वह डॉलर का सौदा करने 07 लाख 50 हज़ार की रकम लेकर बालाजी मंदिर झाझरा के पास पहुचे, जहाँ उन्हें राजेश रावत, राजेश चौहान, राजकुमार चौहान तथा एक अन्य व्यक्ति हसीन उर्फ अन्ना मिला, इस बीच आपस में बात करने के दौरान अचानक वहां दो व्यक्ति आ गए, जो अपने आप को पुलिस वाला बता रहे थे तथा उनमें से एक व्यक्ति वर्दी में तथा एक सादे वस्त्र में था, उनके द्वारा उन्हें डरा धमका कर उनके पास रखा रुपए का बैग छीन लिया तथा उनके साथ मारपीट और गली गलौच करते हुए उन्हें वहां से भगा दिया। इस दौरान उक्त व्यक्तियों द्वारा उन्हें उक्त पैसों में से ढाई लाख रुपए वापस दिए गए।
घटना में शामिल 03 पुलिसकर्मियों सहित कुल 07 अभियुक्तो को हिरासत मे लिया गया व मुकदमे से संबंधित नगद धनराशि बरामद की गई,अभियुक्तों से पूछताछ में घटना में शामिल 02 अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर रवाना की गई है।पूछताछ जारी है।
*बरामदगी*
*2.30(दो लाख तीस हजार) रुपए नगद
*500 डॉलर(100 डॉलर के 5 नोट)
*हिरासत मे लिए गए अभियुक्त*
1-अब्दुल रहमान पुत्र हसरत अली उम्र- 34 वर्ष, निवासी जलालपुर पोस्ट टोडा कल्याणपुर थाना रूड़की हरिद्वार
हाल तैनाती-IRB-II झाझरा प्रेमनगर देहरादून
2- सालम पुत्र जाकिर हुसैन उम्र-32 वर्ष
निवासी- डोबरी थाना-सहसपुर देहरादून।
हाल तैनाती- IRB-II झाझरा प्रेमनगर देहरादून।
3- इकरार पुत्र अहकाम अली उम्र- 43 वर्ष,
निवासी- नैहनपुर लक्सर हरिद्वार
हाल तैनाती- थाना प्रेमनगर देहरादून।
4- राजकुमार पुत्र जबर सिंह निवासी जोटाड़ी पोस्ट टीकोची थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र -35 वर्ष।
5- राजेश रावत पुत्र गब्बर सिंह निवासी माकुड़ी पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र- 40 वर्ष।
6- कुंदन सिंह नेगी पुत्र अमर सिंह नेगी निवासी सुतौ ल थाना नंदा नगर चमोली उम्र- 45 वर्ष।
7- राजेश कुमार चौहान पुत्र धूमी चंद्र चौहान निवासी कांडा तहसील अरहाल थाना रोहड़ू जिला शिमला उम्र -59 वर्ष।

