आय से अधिक संपत्ति मामले में कैबिनेट मन्त्री पर पूर्व सीएम ने धामी सरकार पर साधा निशाना।

आय से अधिक संपत्ति मामले में कैबिनेट मन्त्री पर पूर्व सीएम ने धामी सरकार पर साधा निशाना।
Spread the love

देहरादून– कृषि मंत्री गणेश जोशी पर लगे आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप के मामले में विशेष न्यायाधीश (सतर्कता) मनीष मिश्रा की अदालत ने मंत्री परिषद से निर्णय लेने को कहा है।

गणेश जोशी का विवादों से लंबा नाता रहा है, गणेश जोशी पहले भी सीबीआई के मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार सुन चुके है, अब आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनकी जांच होनी है हमारी मांग है कि मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami स्वयं का संज्ञान लेते हुए इस जांच को बैठाएं, सुचिता और जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाले मुख्यमंत्री के लिए परीक्षा की घड़ी है अब देखना है कि कृषि मंत्री गणेश जोशी को पद से त्यागपत्र दिलाते हुए इस प्रकरण की जांच बैठाते हैं या नहीं।

आय से अधिक संपत्ति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के घिरने पर पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने धामी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने धामी सरकार को गीता का ज्ञान देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार पर हमारी सरकार का जीरो टॉलरेंस का रवैया रहता है, इसलिए धर्म का रास्ता हमें अपनाना चाहिए। कहा कि जिस व्यक्ति पर आरोप लगे हैं, उसकी जांच करवाने के लिए सरकार को अपना पराया देखकर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि गणेश जोशी पर जो आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगा है, उस पर सरकार को निर्णय लेना है। इस मामले में कैबिनेट विचार करेगी। उन्होंने कहा कि अपना पराया छोड़कर और न्याय के रास्ते को अपनाते है, वही वह धर्म है। उन्होंने कहा कि अगर हम वास्तव में चाहते हैं कि धर्म का राज्य हो तो उसके लिए जरूरी है कि हमारा आचरण धर्मानुसार होना चाहिए।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *