Nagar Nigam Dehradun की टीम ने लगाई दौड़, व्यक्ति को सिखाया सबक, नगर निगम ने लगाए सीसीटीवी कैमरे। 

Nagar Nigam Dehradun की टीम ने लगाई दौड़, व्यक्ति को सिखाया सबक, नगर निगम ने लगाए सीसीटीवी कैमरे। 
Spread the love

देहरादून– स्वच्छ दून सुंदर दून को बनाए रखने के लिए नगर निगम देहरादून ने बड़ा कदम उठाया है। दअरसल बार-बार जागरूक करने और चेतावनी देने के बावजूद भी कई लोग जगह जगह कूड़ा फेंक रहे हैं, ऐसे लोगों पर निगरानी रखने के लिए निगम की ओर से जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं। नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अविनाश खन्ना ने बताया कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं। उन्होने बताया कि दून में राजीव गांधी कांप्लेक्स, बन्नू स्कूल रेसकोर्स, माता मंदिर रोड, शास्त्री नगर, कारगी चौक, नेशविला रोड, एमडीडीए कालोनी, सहस्रधारा रोड क्रासिंग चौक, लालपुल-कारगी रोड, राजीवनगर पुलिया के पास, तिब्बती मार्केट के पास आदि स्थानों पर कैमरे लगा दिए गए हैं।

वंही आज एक व्यक्ति के पीछे एक किलोमीटर तक दौड़े नगर निगम के कर्मी, निगम की टीम ने Garbage Vunreble point हुए पकड़ा, टीम को देखते ही भाग पड़ा कूड़ा डालने वाला व्यक्ति, निगम के सुपरवाइजर ने गलियों में 1 km की दौड़ लगाकर पकड़ा, कूड़ा फेंकने वाले व्यक्ति पर लगाया गया 500 रुपये का अर्थदण्ड।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *