शिक्षक दिवस के अवसर पर खेलों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षिको को पूर्व मुख़्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित।

शिक्षक दिवस के अवसर पर खेलों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षिको को पूर्व मुख़्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित।
Spread the love

देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में पूर्व राष्ट्रपति, शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामना भी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक सही मायने में राष्ट्र निर्माता हैं। विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण कर उन्हें योग्य नागरिक बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान तो देते ही है समाज को नई दिशा में भी उनकी बडी भूमिका होती है ।

आज शिक्षक दिवस के अवसर पर पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज दुधली मे आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान सांसद  त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा खेलों में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए रोहित नेगी व्यायाम शिक्षक गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज, सैमुअल चन्द्र व्यायाम शिक्षक सैंट हाई स्कूल मसूरी व जटे सिंह चौहान व्यायाम शिक्षक जोगीवाला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के मुखिया प्रदीप कुमार व ऋषिकेश पूर्व मेयर भी उपस्थित रही।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *