Dream Bazaar Mall कराची में उद्घाटन के दिन ही पाकिस्तानियों ने मॉल को लूटा, मॉल में भीड़ ने जमकर की तोड़फोड़।

Dream Bazaar Mall कराची में उद्घाटन के दिन ही पाकिस्तानियों ने मॉल को लूटा, मॉल में भीड़ ने जमकर की तोड़फोड़।
Spread the love

पाकिस्तान– भुखमरी और कंगाली की कगार पर खड़ा  पाकिस्तान देश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पाकिस्तान के कराची में लोगों ने उद्घाटन वाले दिन ही एक मॉल में लूट कर दी। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार उद्घाटन के दिन ही मॉल ने खरीद में भारी छूट का ऐलान किया था। भारी डिस्काउंट के चलते मॉल के बाहर हजारों की संख्या में लोग इक्ट्ठा हो गए। इस दौरान कुछ लोग लाठी और डंडे के साथ मॉल में चले गए । इसके बाद मॉल में अफरा-तफरी  का माहौल बन गया, अफरा-तफरी के कारण मॉल में अराजकता और तोड़-फोड़ की स्थिति बन गई। इस बीच लोगों ने मॉल में लूटपाट शुरु कर दी।

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, मॉल खुलने के तुरंत बाद ही उत्सुक खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सैकड़ों लोगों को गुलिस्तान-ए-जौहर में नए खुले मॉल में घुसते, दुकानों में तोड़फोड़ और दुकानों में लूटपाट करते हुए दिखाया गया है।

कर्मचारियों ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। लोग जबरन अंदर घुस आए और दुकानों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। फिर उन्होंने सामान चुराना शुरू कर लिया। कई लोग सामान को बेतहाशा उठाकर बैग में भरते हुए देखे गए।

अफरातफरी के बावजूद, पुलिस मौके से गायब थी। घटना के बाद, वीडियो में हिंसा के बाद की स्थिति का पता चला। फर्श पर कपड़े और मॉल में कांच के टुकड़े बिखरे हुए थे। कुछ लोगों ने लूटपाट करते हुए खुद का वीडियो भी बनाया।

कई यूजर्स ने भीड़ द्वारा प्रदर्शित नागरिक नैतिकता की कमी पर आश्चर्य और निराशा व्यक्त की। सोशल मीडिया पर टिप्पणियों ने सवाल उठाया कि लोग इस तरह का व्यवहार कैसे कर सकते हैं।

कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर में खुले इस नए मॉल का नाम Dream Bazaar है।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *