थानो में अस्पताल उच्चिकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच पहुंचे दोना दलों के नेता
देहरादून- थानों गांव के ग्रामीण पिछले 8 दिनों से अस्पताल उच्चिकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आज ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री एवं डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत दोनो ही दलों के नेता भी पहुंचे, इस बीच दोनो नेताओं ने एक साथ कुछ पल धरना कर रहे ग्रामीणों के बीच बिताए, थानों गांव के लोग अस्पताल के उच्चीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के अस्पताल को एम्स के सुपुर्द कर दिया गया है। लेकिन यहां व्यवस्थाओं के अभाव में यह हॉस्पिटल दम तोड़ता नजर आ रहा है। जिसको लेकर ग्रामीण पिछले कई सालों से उच्चिकरण की मांग करते आ रहे हैं।
वही डोईवाला विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जब धरना स्थल पर पहुंचे तो लोगों को उम्मीद की एक किरण नजर आई। पर उन्होंने मामले को केंद्र सरकार के अधीन बता दिया। इस बीच नेता प्रतिपक्ष भी मौके पर पहुंच गये। जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, और आगामी विधानसभा में सरकार बनने के बाद अस्पताल के उच्चिकरण का वादा किया। साथ ही उन्होंने सदन में भी इस मुद्दे को उठाने की बात कही।
इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री व डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों की मांग पूरी तरह जायज है, पर यह मामला प्लानिंग कमीशन का है, जो कि केंद्र सरकार के अधीन है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिया कि भारत सरकार से इस अस्पताल के उच्चिकरण की बात कर व ग्रामीणों की समस्याओं को हल कराने का प्रयास करेंगे। ताकि लोगों को गांव में ही बेहतर सुविधाएं मिल सके। वही ग्रामीणों ने इस अस्पताल को एम्स से मुक्त करने करने की भी मांग की। जिस पर पूर्व सीएम ने कहा कि थानों न्याय पंचायत के सभी ग्राम प्रधान एक पत्र उन्हें देदें, तो निश्चित तौर इस अस्पताल को एम्स से मुक्त किया जा सकेगा। इस पूरे मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के मुख्यमंत्री रहते हुवे भी अगर गांव की समस्या का संज्ञान नही लिया गया तो वह खेद का विषय है। साथ ही उन्होंने सरकार से शिथिलता के साथ इस मामले पर संज्ञान लेने की बात कही।


