राजधानी के देहरादून गांधी पार्क में हरीश रावत ने रखा मौन व्रत
उत्तराखंड- राजधानी देहरादून के गाँधी पार्क में आज प्रदेश भर के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव ना होने को लेकर आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में मौन व्रत रखा गया मौन व्रत में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मौजूद रहे हरीश रावत ने कहा कि आज छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सरकार हनन कर रही है, कोरोना को लेकर पिछले 2 सालों से महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं, वो सरकार से मांग करते हैं कि अब कोरोना खत्म हो गया है, जब सब ऑफिस, बाजार सब खुल गए है तो सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव किए जाएं साथ ही हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में सरकार सभी चुनावी रैलियों को ही रही है लेकिन छात्र संघ चुनाव को लेकर उन्हें कोविड-19 की याद आ जाती है हरीश रावत ने कहा कि सरकार छात्रों की पद्धति को प्रणाली को खत्म करना चाहती है,



