दिल्ली के उपमुख्यमंत्री पहुचे देहरादून, व्यापारियों से सरकार बनाने को लेकर मांगा सहयोग

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री पहुचे देहरादून, व्यापारियों से सरकार बनाने को लेकर मांगा सहयोग
Spread the love

उत्तराखंड-  दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं और आज वह देहरादून पहुंचे और देवभूमि बिजनेस डायलॉग कार्यक्रम में शिरकत की और प्रदेश के व्यापारियों के साथ विचार विमर्श किया । उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में किये विकास का रोड मैप व्यापारी वर्ग के सामने रखा और मीटिंग के दौरान व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उसके समाधान को लेकर चर्चा की , बैठक  के दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली के परकैपिटा इनकम 3 लाख 54 हजार हो गए हैं और दिल्ली के लोग विकास कर रहे है, वहीं उन्होंने कहा कि व्यापार बढ़ेगा तो नौकरी बढ़ेगी । मनीष सिसोदिया की मानें कि उत्तराखंड में पर्यटन , एग्रीकल्चर सहित कई सेक्टरों में व्यापार की बड़ी संभावनाएं हैं जिससे यहां के व्यापारी तरक्की कर सकते हैं लेकिन उसके लिए एक रोडमैप तैयार करना होगा पॉलीटिकल विजन लाने की जरूरत है। आम आदमी पार्टी कि सरकार बनेगी तो उस ढांचे पर जो है पूरी तरीके से काम किया जाएगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *