पूर्वाचल समाज का सबसे बड़ा त्यौहार है छठ पूजन,किस लिए रखती है महिलाये ने ये व्रत

पूर्वाचल समाज का सबसे बड़ा त्यौहार है छठ पूजन,किस लिए रखती है महिलाये ने ये व्रत
Spread the love

उत्तराखंड – पूर्वांचल समाज का सबसे बड़ा त्यौहार छठ पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। जहाँ हजारों श्रद्धालुओ ने छठ मैया की पूजा अर्चना कर डूबते हुए सूर्य को अर्घ दिया ओर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। बता दे कि छठ पर्व को पूर्वांचल समाज के लोगो का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। जिसके लिए महिलाए ओर पुरुष काफी दिनों से तैयारियां करते है। नदी किनारे छठ पूजा स्थल पर छठ पूजा का पर्व मनाया गया। जहां पूर्वांचल समाज के लोगों के साथ साथ विभिन्न समुदाय के लोगो ने पूजा अर्चना कर छठ मैया से देश और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। जिसके उपरांत श्रद्धलुओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ देते हुए पूजा की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार छठ मैया सूर्य की बहन मानी जाती हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए सूर्य की आराधना की जाती है। माना जाता है जो व्यक्ति छठ मैया की पूजा करता है छठ मैया उनकी संतानों की रक्षा भी करती है। वही छठ पूजा के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धलुओं का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने  बताया कि परिवार ओर संतान की सुरक्षा के लिए महिलाए छठ व्रत रखती है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *