उत्तराखंड बीजेपी ने मिशन 2022 के लिए प्रदेश में महासंपर्क अभियान आगाज

उत्तराखंड बीजेपी ने मिशन 2022 के लिए प्रदेश में महासंपर्क अभियान आगाज
Spread the love

उत्तराखंड बीजेपी ने प्रदेश में महासंपर्क अभियान का आगाज कर दिया है। मिशन 2022 के लिए बीजेपी का महासंपर्क अभियान मेरी पार्टी मेरा परिवार थीम पर चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हर बूथ पर कार्यकर्ताओं से बीजेपी के नेताओं के मिलने का कार्यक्रम है। इसके साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता आम जनता से संपर्क करेंगे और उनके घरों में भाजपा परिवार मेरा परिवार का स्टिकर भी लगाएंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड का विकास भाजपा के साथ पुस्तिका भी वितरित करेंगे ।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत की। कौशिक ने कहा कि पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता एक पूरा किट लेकर जाएंगे। पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम जनता से संपर्क करेंगे। लोगों के घरों में मेरा परिवार भाजपा परिवार का स्टीकर लगाएंगे। इसके साथ ही वो सरकार की तमाम उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका उत्तराखंड का विकास का भी वितरण करेंगे।  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हमारी पार्टी ने जनता में विश्वास कायम किया है।बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हमने जनता में विश्वास कायम किया और अब हमारा संगठन इतना बड़ा और मजबूत बना है। उन्होंने डबल इंजन सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को भरोसा दिलाया है कि केदारनाथ धाम तक सड़क मार्ग से लोग पहुंचेंगे। डबल इंजन की सरकार कैसे काम करती है यह हमने यहां पर कर दिखाया है।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *