राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम मे भाजपा विधायक को बताया उत्तराखंड विरोधी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ हुई तीखी नोकझोंक
उत्तराखंड- ऊधम सिंह नगर की किच्छा तहसील मे राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक राजेश शुक्ला एवं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट के बीच तीखीं नोकझोंक हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव कराया, जिसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट कुछ राज्य आन्दोलन कारियों के साथ कार्यक्रम छोडकर चले गए। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने आरोप लगाते हुए कहा हम विधायक राजेश शुक्ला के हाथ से सम्मान नहीं लेगें, क्योंकि राजेश शुक्ला उत्तराखंड के विरोधी हैं।
इस आरोप का जवाब देते विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि अगर मै उत्तराखंड का विरोधी होता तो कांग्रेस नेता नारायण सिंह के बूथ से पिछले तीन बार से क्यों जीत रहा हूं,जबकि पिछली बार पूर्व सीएम हरीश रावत मे मेरे सामने थे फिर भी मैने जीत हासिल की है, विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि पहले वो तय करें कि वो किस तरह का आचरण कर रहे है। आज का कार्यक्रम पार्टी का कार्यक्रम नही था। आज का कार्यक्रम सरकारी कार्यक्रम है, वही कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड का विरोध करने वालों के हाथ से हम कोई सम्मान नही ले सकते है। ओर कार्यक्रम स्थल से अपने साथियों के साथ चले गए


