कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ में बाघ के हमले से वन कर्मी घायल,
बाघ के हमले से दैनिक वन कर्मी घायल
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट की अदनाला रेंज में बाघ के हमले से एक दैनिक बेतन वन कर्मी बुरी तरह घायल हो गया। वन कर्मी को घायल अवस्था मे राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार मेभर्ती किया गया है। घटना सुबह आज सुबह की बताई जा रही है।
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कालागढ़ टाईगर रिजर्व फारेस्ट की अदनाला रेंज की मुंडियापानी बीट में तैनात वन कर्मी बृजमोहन मंगलवार सुबह अपने अन्य साथियों के साथ गस्त पर निकला था। मुंडियापानी कक्ष संख्या एक में अचानक एक बाघ ने बृजमोहन पर हमला कर दिया। बाघ ने बृजमोहन पर सामने से हमला किया व उसके सिर पर गहरे नाखून लगा दिए। बाघ के हमले में बृजमोहन जमीन पर गिर पड़ा और उसने बाघ के मुंह में हाथ में पकड़ा डंडा घुसा दिया। इस बीच साथ में मौजूद अन्य साथियों ने भी शोर मचाते हुए बाघ पर डंडे से हमला कर दिया। अचानक तरीके से हुए इस हमले के कारण बाघ बृजमोहन को मौके पर छोड़ जंगल की ओर भाग गया। अन्य वन कर्मी बृजमोहन को लेकर मुंडियापानी चौकी पहुंचे जहां से उसे उपचार के लिए कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाया गया है।


