बीजेपी से कांग्रेस में गये कबिनेट मंन्त्री का बाजपुर में जोरदार विरोध, पूर्व जिलापंचायत ने की बैठक

बीजेपी से कांग्रेस में गये कबिनेट मंन्त्री का बाजपुर में जोरदार विरोध, पूर्व जिलापंचायत ने की बैठक
Spread the love

उत्तराखंड- बाजपुर में विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी शुरू हो गई है। इसी के चलते बाजपुर के चीनी मिल गेस्ट हाउस में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के करीबी रहे कुलविंदर सिंह ने यशपाल आर्य के विरोध में बैठक की ओर बाजपुर से चुनाव लड़ने पर काले झंडे और डंडे से विरोध करने की यशपाल आर्य को चेतावनी दी। बता दें कि कांग्रेस में गुटबाजी समय-समय पर सामने आती रही है। गुटबाजी का ही नतीजा है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को उत्तराखंड में करारी हार का सामना करना पड़ा था। वही आगामी विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद बाजपुर में गुटबाजी फिर से सामने आ गई है। जहां 2017 के विधानसभा चुनाव में यशपाल आर्य के करीबी रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा ने ही यशपाल आर्य का विरोध करना शुरू कर दिया है। इसी के चलते बाजपुर के चीनी मिल गेस्ट हाउस में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाजपुर के कई ग्राम प्रधान, बीडीसी और छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यशपाल आर्य के बाजपुर से चुनाव लड़ने पर विरोध करने की रणनीति बनाई। इस दौरान कुलविंदर सिंह किंदा ने कहा कि बाजपुर की जनता ने यशपाल आर्य पर भरोसा रख कर उन्हें बाजपुर से दो बार जीत हासिल कर आई है, लेकिन लगातार यशपाल आर्य ने पार्टी बदल कर बाजपुर की जनता के साथ धोखा किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि इस बार यशपाल आर्य बाजपुर से चुनाव लड़ेंगे तो काले झंडे और डंडों के साथ यशपाल आर्य का जमकर विरोध किया जाएगा और अगर हो सके तो आर-पार की लड़ाई भी लड़ी जाएगी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *