मुख्यमंत्री धामी ने भी किया प्रतिभाग, छठी मैया सभी मनोकामनाओं को पूरा करती है

मुख्यमंत्री धामी ने भी किया प्रतिभाग, छठी मैया  सभी मनोकामनाओं को पूरा करती है
Spread the love

देवभूमि उत्तराखंड के राजधानी देहरादून में आज छठ पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला छठी मैया की पूजा करने के लिए लोग दूर-दूर से घाटों और नदी के तटों पर एकत्र हुए जहां उन्होंने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया।।छठ पर्व हर साल कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है। ये तिथि इस बार 10 नवंबर को पड़ रही है। मुख्य रूप से इस पर्व को बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इस पर्व में 36 घंटे निर्जला व्रत रख सूर्य देव और छठी मैया की पूजा और सुर्य को अर्घ्य दिया जाता है। मान्यता है छठ पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। खासकर इस व्रत को संतानों के लिए रखा जाता है। कहते हैं जो लोग संतान सुख से वंचित हैं उनके लिए ये व्रत वरदान साबित होता है।

प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी आज छठ पर्व पर अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने खटीमा में विभिन्न स्थानों पर हो रही छठ पूजा में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सूर्य देवता से सभी देशवासियों के लिए खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौसर गांव पहुंचकर छठ पूजा में प्रतिभाग लिया इस दौरान मुख्यमंत्री का छठ पूजा में उपस्थित श्रद्धालु महिलाओं तिलक लगाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने नौसर गांव में छठ पूजा में महिलाओं के साथ छठ मैया की पूजा की। इस दौरान पूर्वांचल समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाई। 9 साल के बाद मुख्यमंत्री ने बडिया गांव और बरी गांव में भी छठ पूजा में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने पूरे देशवासियों को और प्रदेश वासियों को छठ पर्व की बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि सूर्य देवता के त्यौहार छठ पर्व पर सूर्य देव सभी लोगों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *