देहरादून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में इलाज के दौरान युवती की मौत, परिजनों ने किया मुकदमा दर्ज, कोतवाली मे हंगामा।
देहरादून– देहरादून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। युवती को बुखार समेत डेंगू के लक्षण थे। गुस्साए स्वजन ने चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी अस्पताल में तैनात चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों व अन्य स्टाफ से तीखी नोकझोंक भी हुई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल परिजनों को शांत कराया। अस्पताल प्रशासन ने इस प्रकरण में सदस्यीय जांच समिति गठित की है। यह समिति 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट देगी जांच पूरी होने तक एक चिकित्सक व तीन नर्सिंग स्टाफ को छुट्टी पर भेज दिया गया है। वहीं परिजनों ने पुलिस में भी इस मामले की तहरीर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार समाल्य निवासी गोपाल की 18 वर्षीय बेटी निशा चार-पांच दिन से बुखार से पीड़ित थी। मंगलवार को स्वजन उसे विकासनगर स्थित लेहमन अस्पताल लेकर गए। जहां बेड न मिलने के कारण उसे दून मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिस पर परिजन रात करीब नौ बजे दून अस्पताल पहुंचे। परिजनों का कहना है कि किशोरी पार्किंग से खुद चलकर इमरजेंसी तक आई थी। रात में ही निशा के बराबर वाले बेड में एक दूसरी महिला भी भर्ती हुई, जिसने जहर खाया था। परिजनों का आरोप है कि नर्सिंग स्टाफ ने उस महिला को लगने वाला इंजेक्शन निशा को लगा दिया। जिस कारण निशा तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसके मुंह से खून आने लगा और उसने 10मिनट के अंदर ही दम तोड़ दिया। परिजनों का यह भी आरोप है कि सुबह बिना उनकी सहमति के शव को मोर्चरी में शिफ्ट किया गया किशोरी के साथ मौजूद उसकी मां के साथ अस्पताल स्टाफ ने अभद्र व्यवहार किया। इधर, बुधवार सुबह को बड़ी संख्या में मृतका के स्वजन के साथ ही क्षेत्र के कुछ समाजसेवी व राजनीतिक कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने किशोरी के इलाज में लापरवाही का आरोप लगते हुए अस्पताल परिसर मे जमकर हंगामा किया,भाजपा नेत्री बचना शर्मा, उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बाबी पंवार, आशा देवी, ओम प्रकाश आदि भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रशासन के साथ वार्ता की। जिसके याद अस्पताल प्रशासन ने एक चिकित्सक व तीन नर्सिंग स्टाफ की छूट्टी भेज दिया है। पुलिस ने स्वजन को मौजूदगी में पोस्टमार्टम की सहमति दी। तब जाकर स्वजन शांत हुए। हालांकि, शाम को स्वजन को मोजूदगी में पोस्टमार्टम करने से इन्कार करने पर फिर विवाद हुआ। परिजनों ने बताया कि सुबह जब वह पलटन बाजार कोतवाली मुकदमा करने गए तो पुलिस ने मुकदमा करने से मना कर दिया। पुलिस द्वारा कहा गया कि पहले जांच कमेटी बनेगी जांच करेगी उसके बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।इस पर नाराज परिजनों व बेरोजगार संघ के कार्यकर्ताओं ने राजधानी देहरादून के कोतवाली में जमकर हंगामा काटा और पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने मांग की साथ ही लापरवाही करने वाले डॉक्टर और स्टाप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसके बाद कूछ परिजन सुबह कोरोनेशन मोर्चरी के बाहर एकत्रित हुए लड़की के परिजन और जौनसार से आए क्षेत्रवासी और जमकर हंगामा किया, वही अब इस मामले मे राजनीति शुरू हो गई है, कई राजनितिक पार्टियां आमने सामने आ गई है, लड़की की मौत पर कोरोनेशन अस्पताल में आज पोस्टमार्टम हो रहा था जंहा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने लगे, नेता कार्यकर्ता एक दूसरे की पार्टी पर लड़की की मौत का इल्जाम लगा रहे है।

