बढ़ती महगाई को लेकर कांग्रेस एक जुट,प्रदेश के सभी पेट्रोल पम्पो पर प्रदर्शन

बढ़ती महगाई को लेकर कांग्रेस एक जुट,प्रदेश के सभी पेट्रोल पम्पो पर प्रदर्शन
Spread the love

 

उत्तराखंड- केंद्र सरकार ने भले ही डीजल और पेट्रोल के दामों में कटौती कर आम जनता को राहत देने का काम किया हो लेकिन कांग्रेस इस पर अब इस पर  राजनीति करने लगी है, कांग्रेस ने आज प्रदेश भर के सभी पेट्रोल पंपो पर धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को जमकर कोसा, राजधानी देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के बाहर धरना प्रदर्शन किया है वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है लोग एक रोटी खाने के लिए तरस रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार डीजल और पेट्रोल के दामों को बढ़ाने का काम कर रही है गैस सिलेंडर लगातार बढ़ता जा रहा है कच्चे तेल की कीमतों में लगातार केंद्र सरकार इजाफा कर रही है साथ ही गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार को डीजल और पेट्रोल के बढ़ते हुए दामों को फिर वापस लेना चाहिए और आम जनता को राहत देनी चाहिए जो सरकार ने डीजल और पेट्रोल के दाम को घटाया है वहां सिर्फ एक केंद्र सरकार का मात्र दिखावा है जिसे लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का काम कर रही हैं साथ ही गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस लगातार देश में बढ़ते डीजल और पेट्रोल के दामों को लेकर धरना प्रदर्शन करती रही है जिसके बाद सरकार चैती हैं

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *