क्षतिग्रस्त गौला पुल के एप्रोच का काम लगभग पूरा,हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू

क्षतिग्रस्त गौला पुल के एप्रोच का काम लगभग पूरा,हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू
Spread the love

उत्तराखंड- 18 अक्टूबर को भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए गौला पुल पर दोपहिया और हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी गौलापुल को दो पहिया वाहनों के लिए नहीं खोला गया है लेकिन आम जनता ने गौला पुल से हल्की फुलकी आवाजाही शुरू कर दी है, क्षतिग्रस्त गौलापुल के एप्रोच की मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो गया है जिसके चलते हल्के और दोपहिया वाहन आवाजाही करने लगे हैं, उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक-दो दिन में गौला पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी जिसके बाद हल्द्वानी से गौलापार, टनकपुर और चंपावत जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी, गौरतलब है कि 18 अक्टूबर को भारी बारिश के चलते बड़ा पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके बाद हल्द्वानी का गौलापार, सितारगंज, और खटीमा आदि इलाकों से संपर्क पूरी तरह कट गया था, उत्तराखंड सरकार और केंद्रीय मंत्रियों के लगातार निरीक्षण के बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने काम में तेजी दिखाते हुए क्षतिग्रस्त गौला पुल के एप्रोच का काम लगभग पूरा कर लिया है। जिस पर हल्के वाहन अब आवाजाही करने लगे हैं, जिलाधिकारी नैनीताल ने भी उम्मीद जताई है की गौला पुल पर आवाजाही हल्के वाहनों के लिए जल्द शुरू करा दी जाएगी गौला पुल के एप्रोच की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद आईआईटी की एक टीम भी गौलापुल का सर्वे करेगी।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *