भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी भी वर्चुअल जूडे।
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक शुरू हो गई है। यूं तो ये राष्ट्रीय बैठक है लेकिन चुनाव के लिहाज उतराखंड भाजपा के लिए भी बेहद अहम है। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक दिवसीय वर्चुवाल बैठक में देहरादून से सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मंत्री सतपाल महाराज व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत व संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद है। शाम 3 बजे तक बैठक का आयोजन होगा। प्रदेश अध्य्क्ष भाजपा मदन कौशिक ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व से मिलने वाले दिशा निर्देश अहम होंगे, जो आने वाले विधानसभा चुनाव में काफी लाभदायक होंगे। वहीं राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले मार्गदर्शन को उत्तराखंड के आगामी चुनाव में जन जन के बीच पहुंचाने का काम होगा


