देहरादून के एक निजी कॉलेज में छात्र की रैंकिंग का मामले ने पकड़ा तूल, एसएसपी ने कार्यवाही का दिया आश्वासन।

देहरादून के एक निजी कॉलेज में छात्र की रैंकिंग का मामले ने पकड़ा तूल, एसएसपी ने कार्यवाही का दिया आश्वासन।
Spread the love

देहरादून– देहरादून के एक निजी कॉलेज दून बिजनेस स्कूल में छात्र की रैंकिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है कई छात्र संगठन इसके विरोध में आ गए हैं इसके साथ ही कॉलेज में छात्रों द्वारा तोड़फोड़ भी की गई है देर रात छात्र की रैंकिंग का वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज कैंपस में जमकर तोड़फोड़ की ओर बावली मचाया हालांकि इस मामले में कॉलेज प्रबंधन ने रैंकिंग करने वाले छात्रों को 30 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है और जिन छात्रों ने शिकायत की थी उनको 21 दिन के लिए सस्पेंड किया गया है कॉलेज प्रबंधन का इस मामले में कहना है कि यह रैकिंग का मामला नहीं है यह दो छात्रों में आपस के झगड़े का मामला है लेकिन वीडियो में जिस छात्र की रैंकिंग की गई है उसी ने बयान जारी करके रैंकिग की बात कबूली है सच्चाई क्या है ? यह पड़ताल का विषय है उधर पुलिस भी कॉलेज की रिपोर्ट का ही इंतजार कर रही है।

छात्रों ने काटा कॉलेज में हंगामा

देहरादून में सेलाकुई में दून बिजनेस स्कूल में रैगिंग का जो वीडियो सामने आया है उसने सबको हैरान करके रख दिया है। पीड़ित छात्र ने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी कर अपनी व्यथा सुनाई है जिस छात्रा के साथ रैकिंग हुई है वह बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। जिसमें सीनियर छात्रों ने युवक को इतना पीटा कि उसका पूरा शरीर नीला पड़ गया। यह घटना एक से दो दिन पहले की बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक छात्र ने इस संबंध में जब स्कूल प्रबंधन से शिकायत की तो कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी छात्रों और पीड़ित को बचाने आए छात्रों को निष्कासित कर दिया। वहीं इससे गुस्साए छात्रों ने मंगलवार देर रात को कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा काटा और तोड़फोड़ भी की। देर रात तक कॉलेज में हंगामा चलता रहा। सोशल मीडिया पर जो वीडियो आया है उसमें युवक को बेड के पास जमीन पर बैठाकर लात मारी जा रही है। जबकि दर्द से युवक काफी चिल्ला रहा है। उसकी पीठ पर नीले निशान भी साफ देखे जा सकते हैं। इसके बाद युवक ने इसके साथ हुई क्रूरता का एक वीडियो भी जारी किया है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *