देहरादून के इस स्कूल से रैगिंग का वीडियो आया सामने, सीनियर छात्रों ने इतना पीटा की शरीर पड़ गया नीला, देखिये वीडियो।
देहरादून– देहरादून में सेलाकुई स्थित दून बिजनेस स्कूल में रैगिंग का मामला सामने आया है। जो वीडियो सामने आई है उसने सबको हैरान करके रख दिया है। पीड़ित छात्र ने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी कर अपनी व्यथा सुनाई है। रैगिंग बीबीए द्वितीय वर्ष के साथ हुई। जिसमें सीनियर छात्रों ने युवक को इतना पीटा कि उसका पूरा शरीर नीला पड़ गया। यह घटना एक से दो दिन पहले की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक छात्र ने इस संबंध में जब प्रबंधन से शिकायत की, तो कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी छात्रों और पीड़ित को बचाने आए छात्रों को भी 21 दिन के लिए निष्कासित कर दिया। वहीं इससे गुस्साए छात्रों ने मंगलवार की रात को कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा काटा और तोड़फोड़ भी की। देर रात तक कॉलेज में हंगामा चलता रहा।
सोशल मीडिया पर जो वीडियो आया है उसमें युवक को बेड के पास जमीन पर बैठाकर लात मारी जा रही है। जबकि दर्द से युवक काफी चिल्ला रहा है। उसकी पीठ पर नीले निशान भी साफ देखे जा सकते हैं। इसके बाद युवक ने इसके साथ हुई क्रूरता का एक वीडियो भी जारी किया है।
युवक का कहना है कि उसके साथ सीनियर छात्रों ने रैगिंग की है। इसकी जब शिकायत हुई तो कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी छात्रों को 30 दिन के लिए निष्कासित कर दिया। लेकिन इसके साथ साथ छात्र और उसे बचाने आए अन्य छात्रों को भी 21 दिन के लिए निष्कासित कर दिया गया। युवक का कहना है की यह कैसा न्याय है?
आपको बताते चलें कि यूजीसी पहले ही ये स्पष्ट कर चुका है कि अगर कॉलेज, रैगिंग की शिकायत करने वाले छात्रों की मदद नहीं करता है तो पीड़ित यूजीसी के पास जाकर मदद ले सकते हैं और दोषियों पर रैगिंग रेग्यूलेशन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अब देखना होगा की इस मामले पर पुलिस और कॉलेज प्रशासन आगे क्या क़दम उठाता है।

