रुड़की की स्टील फैक्ट्री में रात को हुआ जोरदार धमाका, कई कर्मचारी घायल हो, यूपी के अस्पताल मे कराया भर्ती।

रुड़की की स्टील फैक्ट्री में रात को हुआ जोरदार धमाका, कई कर्मचारी घायल हो, यूपी के अस्पताल मे कराया भर्ती।
Spread the love

देहरादून– रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में स्थित एक स्टील फैक्ट्री में रात धमाका होने के बाद कई कर्मचारी घायल हो गए। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा आनन फानन में सभी कर्मचारियों को मुजफ्फरनगर उपचार के लिए भेजा गया। मुजफ्फरनगर से मंगलौर पुलिस को जब सूचना मिली तो सुबह पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुंडिया की गांव में गायत्री स्टील्स नाम से एक फैक्ट्री संचालित हो रही है जिसमें सरिया आदि बनाने का कार्य किया जाता है बताया गया है कि बुधवार रात करीब 12:30 बजे फैक्ट्री में एक तेज धमाका हुआ इसके बाद फैक्ट्री कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। वहीं धमाके के दौरान आसपास कम कर रहे कई करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए कर्मचारियों द्वारा मामले की जानकारी फैक्ट्री के उच्च अधिकारियों को दी गई। फैक्ट्री प्रबंधन ने अपनी ओर से पुलिस या स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी और घायल कर्मचारियों को भी आसपास के किसी अस्पताल में न ले जाकर सभी कर्मचारियों को मुजफ्फरनगर स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। जब इतनी बड़ी संख्या में घायल अस्पताल में पहुंचे तो मामले की जानकारी मुज्जफनगर पुलिस तक पहुंची। इसके बाद मुज्जफरनगर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा सूचना मंगलौर पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद सीओ मंगलौर पुलिस टीम के साथ और फायर ब्रिगेड की टीम ने सुबह फैक्ट्री पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इस संबध में मंगलौर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी का कहना है कि मुज्जफरनगर कंट्रोल रूम से सूचना आई थी 15 कर्मचारी घायल बताए गए हैं सभी का उपचार चल रहा है अगर कोई तहरीर देगा तो कारवाई जरूर की जायेगी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *