चम्बा मार्ग पर एक वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया राहत बचाव अभियान।
देहरादून/ टिहरी– टिहरी कण्ट्रोल रूम SDRF को सुचना मिली की टिहरी चम्बा मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है, SDRF रेस्क्यू टीमे रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
जिसमे एक आई10 कार (UP25BF1140) जिसमें 04 लोग सवार थे, चम्बा से धनोल्टी मार्ग पर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। वाहन सवार 04 लोगों में से 01 व्यक्ति तुषार पांडे 35 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि 03 बृज किशोर, 32 वर्ष,अनिल मिश्रा, 28 वर्ष, विकास बिष्ट, 27 वर्ष घायल अवस्था में है।
SDRF टीम त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर खाई में लगभग 200 मीटर नीचे रोप द्वारा खाई में उतरकर कार तक पहुँच बनायी व तीनों घायलों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अस्पताल भिजवाया गया व मृतक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

