मसूरी के होटल में लगी भीषण आग,स्थानीय पुलिस दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे, होटल के स्टाफ का रेस्कयू।
देहरादून/मसूरी–
मसूरी के रिंक पवेलियन होटल में लगी आग।।
आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस और दमकल कर्मी।।
होटल में लगी आग पर काबू करने का प्रयास जारी।।
जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनों से खाली पड़ा था होटल।।
होटल में अत्यधिक लकड़ी का सामान होने के कारण आग ने लिया विकराल रूप।।
मसूरी थाना क्षेत्र के कैमल रोड कुल्हाड़ी के पास रिंक होटल की घटना।
मसूरी के कुलड़ी क्षेत्र स्थित होटल में आज सुबह तड़के 4 बजे आग लग गयी, फायर स्टेशन में मिली सूचना पर फायर कर्मी कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू ओया गया,आग लगने के दौरान होटल में मैनेजर समेत 8 आदमीयों कूक स्टाफ मौजूद था, जो समय रहते बाहर आ गए, जिससे किसी भी प्रकार की जान हानि होने से बच गयी।
मसूरी के होटल में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, जिससे होटल के चारों ओर आग फैल गई , फायर ब्रिगेड मसूरी पुलिस के साथ स्थानीय लोगों के द्वारा किसी तरह से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, होटल मे रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया, वही होटल के नीचे खडे वाहन भी आग की चपेट मे आ गए, जिस पर काबू पाना काफी मुश्किल हुआ, मौके पर स्थानीय निवासी भारी संख्या में जमा हो गये, कडी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया,

