नरभक्षी बाघ को मारने की अनुमति दिए जाने को लेकर वन विभाग मुख्यालय पहुंचे विधायक।

नरभक्षी बाघ को मारने की अनुमति दिए जाने को लेकर वन विभाग मुख्यालय पहुंचे विधायक।
Spread the love

देहरादून– नरभक्षी बाघ के आंतक से परेशान ग्रामीण मारने की तुरंत अनुमति दिए जाने को लेकर वन विभाग मुख्यालय पहुंचे विधायक।

प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने वन विभाग मुख्यालय में वन्य जीव संरक्षक समीर सिंहा एवम प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक से मिलकर बताया कि बाघ के आतंक से लोग डरे सहमे हुए हैं क्षेत्र में भय का वातावरण है बाघ लगातार हमला कर रहा है, वृद्ध महिला को घायल करके दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया बौसाडी में वृद्ध महिला के सिर पर हमला करके उसे मार डाला अभी दो दिन पहले भरपुरिया गांव में मासूम बच्चे को बाघ ने हमला कर मार डाला । उन्होंने कहा कि बाघ लगातार क्षेत्र में घूम रहा है और नरभक्षी हो गया है और लगातार हमले कर रहा है जिससे क्षेत्र में दहशत है। जिससे गांव वालो को घर से बाहर निकलना दुभर हो गया है, इसलिए इसे तुरंत मारा जाए । इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव महेश जोशी भी मौजूद रहे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *