कलेक्टेट में जनसुनवाई का आयोजन, जिसमें 86 शिकायते हुई प्राप्त, अवैध खनन को लेकर जिलाधिकारी सख्त, नहीं होने दिया जायेगा अवैध खनन का कारोबार।

कलेक्टेट में जनसुनवाई का आयोजन, जिसमें 86 शिकायते हुई प्राप्त, अवैध खनन को लेकर जिलाधिकारी सख्त, नहीं होने दिया जायेगा अवैध खनन का कारोबार।
Spread the love

देहरादून– जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेट में आज जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें 86 शिकायते प्राप्त हुई। जनसुनवाई में आज भूमि विवाद के अतिरिक्त आपसी विवाद, पारिवारिक वृद्धजनों के प्रकरणों से सम्बन्धित अधिक शिकायतें प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त एमडीडीए, नगर निगम, लोनिवि, शिक्षा, सिंचाई, श्रम विभाग, वन, परिवहन आदि विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों का आधार अपडेशन कार्यों को भी निस्तारण करते तथा उप जिलाधिकारियों अपने-अपने को लॉगिन को नियमित रूप से देखने के निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने भूमि से सम्बन्धित प्राप्त हो रही शिकायतों पर मौका मुआवना करते हुए जांच प्रस्तुत करने तथा भूमि फ्राड की शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सम्बन्धित शिकायतकर्ता से भी दूरभाष पर वार्ता करें तथा शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चत करें। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त वृद्धजनों की भरण पोषण आदि की श्किायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निस्तारण करें। साथ ही जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण की भी नियमित समीक्षा करें। होरावाला में अतिक्रमण चिन्हित होने के उपरान्त भी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही न किये जाने पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार विकासनगर को आज ही अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते हुए वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ऋषिकेश में भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकान का मुआवजा न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को दूरभाष पर निर्देश दिए जिसके क्रम में अवगत कराया गया कि मुआवजा राशि चैक सम्बन्धित को आज उपलब्ध करा दिया जाएगा।

प्रदेश में खनन माफिया के हौसले आज भी बुलंद है। जिसके चलते लगातार नदियों से अवैध खनन का कारोबार प्रशासन की नाक के नीचे जोरो-शोरों से चल रहा है। वही सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश हैं कि खनन माफियो को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। हालांकि देहरादून जिलाधिकारी सोनिका की माने तो बारिश के चलते राजधानी में अभी कहीं पर भी अवैध खनन नहीं हो रहा है, बावजूद इसके फिर भी किसी भी तरह की कोई शिकायत सामने आती भी है, तो एसडीएम की अध्यक्षता में एंटीमाइनिंग टीम का गठन भी किया जा चुका है, जोकि रात के समय में भी मुस्तैद रहकर खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने का काम कर रही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *