राजपाल यादव पहुंचे हरिद्वार, क्यों दी लोगों को निसियत, सुनिए पूरी बात।
देहरादून/हरिद्वार– प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने चंद्रयान 3 की सफलता को देश का गौरव बताया है और इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी और इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी हैं तो वही शिव शक्ति के नाम का विरोध करने वाले को नसीहत दी, हरिद्वार में दक्षिण काली मंदिर पहुंचे राजपाल यादव ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच रुद्राभिषेक यज्ञ संपन्न कराया राजपाल यादव ने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कर्म के साथ धर्म का आनंद भी प्राप्त हुआ है हरिद्वार में कई बार शूटिंग पर आया हूं आज मुझे काफी अच्छा लगा कि मेने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया, राजपाल यादव ने देश दुनिया के लोगों को उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया और कहा कि एक बार जरूर आकर उत्तराखंड की वादियों को आंनद ले, वही चंद्रयान 2 के लैंडिंग स्थान को तिरंगा और चंद्रयान 3 के लैंडिंग स्थान को शिवशक्ति नाम दिया जाना बहुत बड़ी बात है इससे अच्छा इन स्थलों का नाम हो ही नहीं सकता।

