ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद,बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के संग उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी मौके पर

ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद,बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के संग उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी मौके पर
Spread the love

केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज के अवसर पर आज शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के संग उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी कपाट बंद होने के साक्षी बने।
ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की पूजा प्रक्रिया के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधि विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान केदार बाबा के कपाट बंद होने की प्रक्रिया का देखने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है, अग्रवाल ने कहा कि सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ कपाट बंद होने की प्रक्रिया दिव्य, भव्य एवं आलौकिक थी।उन्होंने कहा कि पंचमुखी विग्रह मूर्ति 6 महीनों के लिए विभिन्न पड़ाव से होते हुए शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओम्कारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में विराजमान होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। अग्रवाल ने कहा कि कोरोना महामारी की विकट परिस्थितियों के बीच बहुत कम समय के लिए शुरू की गई यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु चारधाम पहुंचे हैं। जिसके लिए उन्होंने राज्य सरकार का आभार भी व्यक्त किया। अग्रवाल ने कहा कि चार धाम यात्रा के सुचारू रूप से चलने से कुछ हद तक पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों को राहत मिली है। अग्रवाल ने इस दौरान बाबा केदार से कोरोना को देश से नष्ट करने के लिए प्रार्थना की।
केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी, विधानसभा अध्यक्ष की धर्मपत्नी शशिप्रभा अग्रवाल, ने भी आज बाबा केदारनाथ जी के दर्शन करने आए हुए है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *