बाबा केदारनाथ जी के धाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केदारनाथ त्रासदी को याद कर भावुक हुए मोदी
प्रधानमंत्री मोदी आज बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे, पीएम नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ धाम जाकर मंदिर में पूजा-अर्चना की जिसके बाद वह विकास कार्यों की समीक्षा भी की। इस बीच उन्होंने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया और इसके बाद उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी किया। वहीं केदारनाथ त्रासदी को याद कर मोदी भावुक हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जय बाबा केदार’ के जयकारों के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि यह भारत की संस्कृति की व्यापकता का आलौकिक दृश्य है। उन्होंने देश के सभी साधु-संतों को प्रणाम किया। कहा कि भारत की महान ऋषि परंपरा है।
मैं यहां जब भी आता हूं कण-कण से जुड़ जाता हूं। कहा कि गरुड़चट्टी से मेरा पुराना नाता है। कहा कि गाेवर्धन पूजा के दिन मुझे केदारनाथ दर्शन का सौभाग्य मिला है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां आकर ऐसी अनुभूति होती है कि उसके बारे में व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। दीपावली के मौके पर मैं सैनिकों के साथ था और आज तो मैं सैनिकों की ही धरती पर हूं।


