प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे के समानांतर हरीश रावत ने हरिद्वार के कनखल तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे के समानांतर हरीश रावत ने हरिद्वार के कनखल तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक
Spread the love

 

पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के नेता हरीश रावतब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ और समानांतर हरिद्वार के कनखल में तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया इस अवसर पर हरीश रावत का मंदिर के पुजारियों ने स्वागत किया और उन्होंने तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर से दक्षेश्वर महादेव मंदिर तक पदयात्रा की इस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से घबराए कांग्रेसियों ने अपने को सच्चा हिंदू साबित करने के लिए हरीश रावत के नेतृत्व में आज शिवालयों में रुद्राभिषेक किया पूरे उत्तराखंड में कांग्रेसी हर जिला मुख्यालय में शिवालयों में रुद्राभिषेक किया।                     उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे पर सवाल खड़े किए है। हरीश रावत ने कहा कि भाजपा का अहंकार केदारनाथ गया है और अहंकार को भगवान शिव स्वीकार नही करते। भगवान शिव के लिए सभी लोग एकसमान है। पीएम मोदी वहाँ साधारण रूप से जाते तो बेहतर होता लेकिन वो तो कैमरों के साथ सिर्फ प्रसारण के लिए गए है। हरीश रावत ने ये भी कहा कि केदारनाथ में जिन कार्यों का लोकार्पण पीएम मोदी ने किया है वो सब कार्य कांग्रेस सरकार ने किए है। अभी भी वहाँ कई कार्य अधूरे है जिन्हें भाजपा सरकार नही आने वाले समय मे कांग्रेस ही पूरा करवाएगी।

गौरतलब है कि पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे के दिन कांग्रेस ने हर जिले में भगवान शिव के मंदिरों में पूजा करने का कार्यक्रम रखा था उसी के तहत तिल भाण्डेश्वर मंदिर में पूजा करने के लिए हरीश रावत हरिद्वार पहुँचे थे।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *