प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ दौरा, तीर्थ पुरोहित एव हकहकूक धरियो को काफी उम्मीद ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एकदिवसीय केदारनाथ दौरे को लेकर चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों एवं हकहकूक धारियों को काफी उम्मीदें थी कि वे चार धाम देवस्थानम प्रबंधन विधेयक पर अपनी राय जाहिर करेंगे ,लेकिन उन्होंने अपने उद्बोधन में इसका कहीं कोई उल्लेख नहीं किया । हालांकि प्रधानमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों द्वारा तीर्थ यात्रियों की सेवा का अपने उद्बोधन में जिक्र कर पुरोहितों के गुस्से को शांत करने की कोशिश की। पीएम नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रवक्ता बृजेश सती ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तीर्थ पुरोहितों में काफी उत्साह था और उन्हें उम्मीद थी कि देवस्थान एक्ट एवं देवस्थानम बोर्ड पर प्रधानमंत्री की ओर से कोई सकारात्मक संकेत दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डॉक्टर सती ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में तीर्थ पुरोहितों द्वारा तीर्थ यात्रियों की सेवा का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं देखा है कि तीर्थ पुरोहित किस तरह से अपने सीमित संसाधनों में यात्रियों की सेवा करते हैं । प्रधानमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों को अपना मार्गदर्शक बताया। चार धाम प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस तरह से तीर्थ पुरोहितों की सराहना की उसके लिए चारों धामों के तीर्थ पुरोहित एवं इन मंदिरों से जुड़े हकहकूकधारी उनका आभार व्यक्त करते हैं। चार धाम प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस तरह से तीँर्थ पुरोहितों की सराहना की उसके बाद उन लोगों को संदेश मिल गया होगा कि तीर्थ पुरोहितों का धामों में क्या महत्व है और उनका यहां की परंपरा के संरक्षण एवं संवद्धन में क्या योगदान है।


