क्लेमनटाउन थाने में हुई मारपीट मामलें में अब कई और वीडियो वायरल, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप।
देहरादून-: राजधानी देहरादून के थानाक्लेमेंटाऊन में हुई मारपीट के एक के बाद एक वीडियो किया गया वायरल। रिटायर्ड फौजी कि तरफ से खुद को बेकसूर बता कर किया जा रहा था वीडियो वायरल। अब दून पुलिस ने भी घटना वाले दिन का जारी किया वीडियो। थाने के अंदर ही रिटायर्ड फौजी और उसके बेटों ने की जमकर मारपीट, देहरादून क्लिमेंटटाउन थाने का एक वायरल वीडियो किया गया, जिसमें रिटायर्ड फौजी पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा रहे थे, ठीक उसी क्रम में थाने का एक वीडियो सामने आया है , जिसमें रिटायर्ड फौजी का बेटा थाने के अंदर हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहा है। तो दूसरे वीडियो में थाने के अंदर रेसलिंग करते हुऐ नजर आ रहा है।
आरोपियों को काबू में करने के लिए पुलिस को करना पड़ा था पुलिस बल का प्रयोग।।
आरोपियों द्वारा की गई मारपीट में थानाध्यक्ष सहित अन्य कर्मचारी भी हुए थे घायल।
देहरादून के क्लेमन टाऊन थाने में 1 जुलाई की है घटना।।
रिटायर्ड फौजी और उसके बेटों पर पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर दर्ज किया था मुकदमा।।
पुलिस की आम जनता से अपील बिना हकीकत जाने न करें किसी भी वीडियो को फारवर्ड।
क्लेमेन्टटाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक जुलाई को एक किरायेदार बाप व तीन बेटों द्वारा थाना परिसर में ही किराएदार कॉलेज छात्रो से हाथापाई करने के बाद थाने के अंदर आकर थानाध्यक्ष शिशुपाल व अन्य पुलिस कर्मियों से भी गाली गलौच व मारपीट करने के प्रतिउत्तर में उक्त वक़्त थानाध्यक्ष द्वारा कानून व्यवस्था बनाने को आरोपी बात बेटों को हिरासत में लेकर उनपर आईपीसी धारा 332, 333, 307, 504, 506, 354 के तहत मामला पंजीकृत करने सहित एक किरायेदार की तहरीर पर भी चारों के खिलाफ आईपीसी धारा 323, 504, 506, 307, 341, 427 में भी मुकदमा पंजीकृत किया था।
किंतु इसके बाद से ही पुलिस पर ही उक्त छात्रो के साथ मिलकर मकान मालिक बाप बेटों को फसाने के आरोप लगे थे। जबकि उक्त पिता पुत्रो द्वारा थाना परिसर में कानून के आगे ही कानून व्यवस्था बिगाड़ी व कानून पर हाथ उठाया, वह आरोप लगाने वालो के लिए जायज था और पुलिस द्वारा उस कृत्य को रोकने में जो कार्यवाही की थी वह गलत बताई जा रही है।
क्लेमेन्टटाउन अंतर्गत सुसायटी एरिया निकट सेंट मैरी चौक, सुभाष नगर में एक किराए के मकान में किरायेदार छात्र चक्षु अग्रवाल पुत्र अतुल कुमार अग्रवाल,खुशहाल शहगल पुत्र संजीव सहगल फौजी के द्वारा बनाये गए किराये के मकान में रहते है, वंहा रहने के दौरान दरवाजे में हुई तोड़फोड़ को लेकर मकान मालिक धन सिंह फर्त्याल व उसके तीन पुत्रो विनय फर्त्याल,अरूण फर्त्याल व वरूण फर्त्याल ने छात्रों की जमकर पिटाई कर दी, जिसको लेकर छात्र थाना क्लेमेन्ट टाउन में आकर शिकायत दर्ज कराई गई।
छात्र- चक्षु अग्रवाल पुत्र अतुल कुमार अग्रवाल,खुशहाल शहगल पुत्र संजीव सहगल निवासी- जयपुर,राजस्थान,जोकि बीएसी प्रथम वर्ष ग्राफिक एरा के छात्र है, के द्वारा थाना क्लेमेन्ट टाउन में आकर शिकायत दर्ज करवाई गई कि मकान मालिक व उनके पुत्रो द्वारा तोड़फोड़ को लेकर उनसे मारपीट की गई व गाली गलौच की गई है।
जिस पर थाना मुंशी द्वारा छात्रो व मकान मालिकों के बीच सुलह करवा दी थी व छात्रो द्वारा पुलिस के सामने मकान मालिकों को तोड़फोड़ ठीक करने, व उनकी तरफ से पैसे भरने को हामी भरी थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा उन दोनों को घर जाने को बोल दिया था। किन्तु फौजी पुत्रो द्वारा वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थाना परिसर के गेट पर ही उक्त छात्रो से मारपीट शुरू कर दी गयी जिस पर छात्र दौड़कर थाना परिसर में आ गए और पीछे पीछे उक्त पिता पुत्र भी उन छात्रो को मारने थाने के अंदर आ गए।
थानाध्यक्ष क्लेमेन्टटाउन शिशुपाल राणा व उनके कर्मी बीच बचाव करने आये तो उक्त पिता पुत्रो ने थानाध्यक्ष से भी गाली गलौच व मारपीट की। इस घटना में उक्त पिता पुत्रो द्वारा कानून के अनुपालक द्वारा सुलह करवाने के बावजूद कानून व्यवस्था को हाथ मे लेकर कानून तोड़ा व पुलिस कर्मियों के सामने ही छात्रो से मारपीट की व उन पर रौब दिखाना, सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों पर ही हाथ उठाना जबकि पुलिस द्वारा उन दोनों को लगातार समझाया जा रहा था।
आरोपियों पर कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद से पुलिस पर पक्षपात के आरोप लगे जिसमे पुलिस टीम द्वारा फिर भी न्यायोचित तरीके से मामले में जांच की जिसमे आरोपी पिता पुत्रो द्वारा छात्रो को तोड़फोड़ के मामले में फ़ोन में धमकाए जाने के साक्ष्य मिले है। जिसपर पुलिस द्वारा विवाकाधीन होकर आगे कार्यवाही की जा रही है। और इसके ही थानाध्यक्ष शिशुपाल राणा अपनी कार्यप्रणाली में सदैव ही उत्तम व कर्तव्यपरायण अधिकारियों में माने जाते है।

