लड़की को जन्म देने पर ससुराल वालों का बहु पर कहर,जेठ ने पीड़िता के साथ मारपीट कर घर से निकला बाहर।
देहरादून– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में उत्तराखंड की बेटी को नही मिला न्याय तो उत्तराखंड के मंत्री से लगाई गुहार। लड़का और लड़की में अंतर खत्म करने के लिए ही बेटी बचाओ बेटों पढ़ाओ का नारा केंद्र और राज्य सरकार ने खूब लगवाया लेकिन धरातल पर बेटियों से आज नफरत है। देश भर में बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे ताकि समाज में बेटियों को भी एक समानता का दर्जा मिल सके लेकिन आज भी समाज में कुछ कुरीतियां हैं जो आधुनिक दौर में भी पुरानी मानसिकता के लोग ऐसे हैं जो लड़का और लड़की में फर्क रखते है ऐसा ही एक मामला यूपी के सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ में सामने आया है जहाँ देहरादून की रहने वाली युवती से युवक की शादी हुई थी शादी के बाद गर्भवती हुई महिला ने जब लड़की को जन्म दिया तो नाराज ससुराल वालों ने नवजात बच्ची सहित बहु को घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद अब अपनी बच्ची को लेकर न्याय के लिए दर दर की ठोकर खाने को मजबूर है।
देहरादून की रहने वाली प्राची वर्मा की शादी 18 फरवरी 2022 को शंकर वर्मा के साथ हुई थी शादी के बाद सब कुछ अच्छा चल रहा था ससुराल वाले भी प्राची का ख्याल रखते थे लेकिन जब प्राची को प्रसव के लिए देहरादून के अस्पताल में भर्ती करवाया गया और जब ससुराल वालों को ये पता चला कि लड़का नही लड़की हुई है तो ससुराल वाले बिना कुछ बताए बहु और बच्चे को अस्पताल में ही छोड़ कर चले गए।
पीड़ित विवाहिता ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से लगाई मदद की गुहार
वही न्याय के लिए आयोग से लेकर यूपी पुलिस के चक्कर काट कर थक चुकी महिला ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई जिस पर मंत्री ने सीधे सहारनपुर एसएसपी से फोन पर बात कर पीड़ित महिला की मदद करने की बात कही है मंत्री के मुताबिक एसएसपी ने मामलें में उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया है जहाँ एक तरफ हमारा देश दिनों दिन उनत्ति की ओर बढ़ रहा है यहाँ तक कि सरकार शासन,सत्ता में साथ हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कम नही है महिलाये कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में अलग पहचान बना रहीं है तो वही यूपी सहारनपुर का ये परिवार आज भी दशकों पुरानी कुरीतियों के साथ ही जी रहा है।


