देहरादून के वीआईपी इलाके में मिला महिला का शव,पुलिस जांच में जुटी,एक गिरफ्तार।

देहरादून के वीआईपी इलाके में मिला महिला का शव,पुलिस जांच में जुटी,एक गिरफ्तार।
Spread the love

देहरादून– देहरादून राजधानी के हाथीबढ़काला में मिला महिला का शव, पुलिस हत्या की जता रही है साजिश,
कूड़ेदान में मिला 35 वर्षीय महिला का शव,
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रेप के बाद हत्या की जताई जा रही है आशंका,
कोतवाली पुलिस जांच में जुटी कुछ लोगों से चल रही है पूछताछ।

राजधानी देहरादून के हाथीबड़कला इलाके में एक 35 वर्षीय महिला का अज्ञात शव मिला है । शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । स्थानीय लोगों ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । एसपी सिटी सरिता डोभाल का कहना है कि अभी महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है । शिनाख्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी । महिला के शव मिलने पर पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।

शौचालय के बगल में एक कमरा बना हुआ है, जिसमे शौचालय की देखरेख के लिये एक कर्मी रहता है, पुलिस ने शक के आधार पर शौचालय कर्मी को गिरफ्तार किया है, कमरा पूरी तरह से खून में सना हुआ था जिसको देख पुलिस ने कमरा सील कर दिया है। घटना वाले स्थान से 10 मीटर की दूरी पर सर्वे ऑफ इंडिया का गेट है, सुरक्षाकर्मियों को नही लगी भनक। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आवास भी घटनास्थल से थोड़ी ही दूर है, ओर घटना स्थल से मात्र लगभग 100 मीटर पर है हाथीबड़कला चौकी है आखिर हत्यारो के हौसले बुलंद है जो वी आई पी क्षेत्र में इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *