आई फ्लू का कहर जारी,अधिकतर बच्चों में दिखे लक्षण, कैसे करे देखभाल।

आई फ्लू का कहर जारी,अधिकतर बच्चों में दिखे लक्षण, कैसे करे देखभाल।
Spread the love

देहरादून– आई फ्लू यानी कंजक्टिवाइटिस एक वायरल इंफेक्शन है, जो तेजी से फैलता है, यह वायरस के संक्रमण की वजह से हो जाता है और लोगों की आंखों में परेशानी होने लगती है, इस इंफेक्शन से आंखे लाल होना, आंखों से फ्लूड निकलना, आंखों में खुजली होना, सूजन आना और लाइट सेंसिटिविटी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। इन दिनों राजधानी देहरादून समेत देश के लगभग सभी राज्यों में आई फ्लू ने कहर मचा रखा है। इसे मेडिकल भाषा में पिंक आई इन्फेक्शन या कंजंक्टिवाइटि भी कहा जाता है। बारिश और बाढ़ ने आंखों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। अचानक से आई फ्लू के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। आई फ्लू ज्यादातर बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। इसी बीच स्कूल की ओर से अभिभावकों से अपील की जा रही है कि आई फ्लू के लक्षण दिखने पर बच्चों को स्कूल न भेजें। आई फ्लू के लक्षणों की बात करें, तो इस संक्रमण में मरीज की आंखें लाल हो जाती है, आंखों में सूजन हो जाती है, आंखों से लगातार पानी और गंदगी निकलती रहती है, साथ ही आंखों में जलन, चुभन और दर्द होता है। यह संक्रमण कम से कम एक हफ्ते तक बना रहता है। सबसे चिंता की बात यह है कि यह आई टू आई कांटेक्ट से तेजी से फैलता है। इसके अलावा मरीज के किसी के संपर्क में आने से भी यह फैल सकता है। इसके लिए कई आई ड्राप और दवाएं है लेकिन आप कुछ घरेलू उपायों के जरिए भी इससे मुक्ति पा सकते हैं।

आई फ्लू में तेज दर्द, सूजन और जलन होती है। ऐसे में आंखों को ठंडाई देने से आपको आराम मिल सकता है और यह काम टी बैग से बेहतर कोई नहीं कर सकता है। कुछ तरह की चाय में एंटी इंफ्लेमेटरी और सूथिंग यानी आराम देने वाले गुण होते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि ग्रीन टी, कैमोमाइल, रूइबोस और ब्लैक टी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। आंखों पर टी बैग का उपयोग सूजन को कम करने का एक प्रभावी तरीका हो सकता है।
यह आंखों के संक्रमण के लिए सबसे प्रभावी घरेलू उपचारों में से एक है। सेलाइन वाटर आई ड्रॉप्स की तरह काम करता है। यह आंखों को नैचुरली साफ करता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं और यही वजह है कि यह आई फ्लू जैसे आंखों के इन्फेक्शन के लिए बढ़िया इलाज है। सेलाइन सॉल्यूशन को आप ऑनलाइन या फार्मेसी से खरी सकते हैं।
अगर आंखें दुखती हैं, संक्रमित हैं या उनमें जलन हो रही है, तो गर्म सिकाई से आपको राहत मिल सकती है। एक अध्ययन में सुझाव दिया गया कि गर्म सिकाई आई फ्लू में आराम मिलता है। इससे आंखों के आसापास होने वाली सूजन भी कम होती है। इसके लिए एक कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर धीरे से अपनी आंख पर लगाएं। पानी बहुत गर्म न हो। उपयोग किया जाने वाला कपड़ा साफ होना चाहिए।
बेशक ठंडे पानी की सिकाई करने से आंखों का संक्रमण ठीक नहीं होता है लेकिन इसके लक्षणों को कम करने में जरूर मदद मिलती है। इसके लिए एक कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर धीरे-धीरे अपनी आंखों पर लगाएं। अपनी आंख पर जोर से न दबाएं या सीधे अपनी आंख या पलक पर बर्फ न लगाएं।
कैस्टर ऑयल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह आंखों की सूजन को कम कर सकता है। साथ ही यह जलन को कम करने में मदद कर सकता है।
इसके लिए अपनी आंखों के आसपास तेल लगाएं। गर्म पानी में कपड़े को भिगोकर अपनी पलकों पर रखें। इसे लगभग 10 मिनट तक लगा रहने दें। जल्दी आराम पाने के लिए दिन में दो बार ऐसा करें।

यह केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *