जिलाधिकारी ने अपनाया कडा रुख, अतिक्रमण करने वालो पर होगी सख्त कार्यवाही, सामान जप्त कर चालान भी होगा।
देहरादून– राजधानी दून को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा लगातार अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है उनका समान जब्ती के साथ-साथ ध्वस्तीकरण और चालान भी किए जा रहे हैं परंतु आलम यह है कि जहां एक और अतिक्रमण हटाओ दस्ता कार्यवाही करके आगे बढ़ता है तो व्यापारी दोबारा उसी स्थान पर अतिक्रमण करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं इस मामले को संज्ञान में लेते हुए आज जिला अधिकारी ने बताया कि यह मामला काफी गंभीर है और हम लोग सोच रहे हैं कि व्यापारी अपने आप ही अतिक्रमण हटा ले परंतु लगातार दोबारा अतिक्रमण करने के मामले सामने आ रहे हैं इस पर सख्ती करने की कार्रवाई की जाएगी उनका सामान जब्त करने के साथ-साथ उनके ऊपर 2 से 3 गुना चालान वसूला जाएगा क्योंकि फुटपाथ सीनियर सिटीजन के साथ-साथ आम आदमी के चलने के लिए बनाए गए हैं परंतु व्यापारियों द्वारा उस पर अतिक्रमण किया जा रहा है, जिसको लेकर कार्रवाई लगातार की जा रही है ओर उन व्यापारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

