दून पुलिस को मिली बडी कामयाबी, प्रतिबन्धित नशीली दवाओं की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी।

दून पुलिस को मिली बडी कामयाबी, प्रतिबन्धित नशीली दवाओं की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी।
Spread the love

देहरादून/प्रेमनगर– पुलिस द्वारा प्रतिबन्धित नशीली दवाओं की अब तक की सबसे बडी रिकवरी करते हुए लगभग 68000 नशीले कैप्सूल/टैबलेट (ट्रामाडॉल के 56448 कैप्सूल व एल्फ्राजोलाम के 11400) के साथ 02 मेडिकल स्टोर संचालकों को किया गिरफ्तार, बरामद माल की कालाबाजार में अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रूपये ।

विजन 2025″ड्रग फ्री देवभूमि” की परिकल्पना को साकार करने हेतु जनपद मे नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की गई, पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सुद्धोवाला चौक के निकट वंश मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा केमिस्ट की दुकान की आड में लोगों को प्रतिबन्धित दवाएं बेची जा रही हैं। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त मेडीकल स्टोर पर दबिश दी गयी तो मेडीकल स्टोर संचालक कृष्ण कुमार पुत्र श्री रमेश चन्द्र नि0 76 बल्लूपुर फ्रैण्डस कालोनी थाना कैण्ट देहरादून उम्र 42 वर्ष।

विनय कुमार पुत्र श्री रमेश चन्द्र नि0 76 बल्लूपुर फ्रैण्डस कालोनी थाना कैण्ट देहरादून उम्र 40 वर्ष। अपनी दुकान पर प्रतिबन्धित नशीली दवांए बेचते हुए पकडे गये। मेडीकल स्टोर की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को मेडीकल स्टोर से नशीली दवाओं की बडी खेप बरामद हुई, जिसके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर मेडीकल स्टोर संचालक द्वारा बताया गया कि वह तथा उसका भाई दोनों केमिस्ट की दुकान चलाते हैं तथा ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में सामान्य दवाओं की आड में उक्त प्रतिबन्धित नशीली दवाओं को नशे के लिए नौजवानों को ऊंचे दामों पर बेचते हैं। उनके पास दवाओं को बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं है।
दोनो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना प्रेमनगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। बरामद प्रतिबन्धित दवाओं के बैच नम्बरों से उक्त दवाओं के निर्माता व स्त्रोतों के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई जा रही है।

वर्ष 2013 से दवाओं को बेचने का कार्य कर रहे थे। इनके पास से दवाओं को बेचने का कोई वैध लाइसेंस भी नही मिला। उक्त प्रतिबन्धित नशीली दवाएं केवल चिकित्सक की सलाह पर ही दी जाती हैं परन्तु नशे के आदि व्यक्तियों द्वारा इन दवाओं को नशा करने के लिये प्रयोग किया जाता है, इसलिये इन दवाओं की कालाबाजारी कर नशे के आदि व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचते थे। देहरादुन के सुद्धोवाला चौक पर ही वंश मेडिकल स्टोर तथा आयुष मेडिकल स्टोर के नाम से दो दुकाने हैं। पूर्व में सुद्धोवाला चौक पर ही किराये पर दुकाने चलाते थे, परन्तु वर्तमान में हमने अपनी दुकाने खरीद ली हैं, जिनमें हम उक्त मेडीकल स्टोर संचालित करते हैं। उक्त प्रतिबन्धित दवाओं को हम रेसकोर्स निवासी इन्द्रजीत नामके व्यक्ति से खरीदते हैं, जो कि धर्मपुर में दवाओं का डिस्ट्रीब्यूटर है। हमारे द्वारा उक्त सभी प्रतिबन्धित नशीली दवाएं कुछ दिन पूर्व ही इन्द्रजीत से खरीदी गयी थी।

1- SEMDEX PLUS ( NRX) ट्रामाडॉल के 56448 कैप्सूल।
2- B- REST ( NRX) एल्फ्राजोलाम के 11400 टैब्लेट।

कालाबाजार मे बरामदा माल की अनुमानित मूल्य 50 लाख,

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *