शराब पीकर गाड़ी चलाना पडेगा महंगा, वाहन चालक हो जायें सावधान, यातायात पुलिस की 04 टीमें गठित।
देहरादून– शहर क्षेत्रान्तर्गत शराब पीकर वाहन चलाने सम्बन्धी विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकातयों के क्रम में देहरादून के निर्देश पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून द्वारा अपने निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में शराब पीकर वाहन संचालित करनें वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रवर्तन तथा वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु यातायात पुलिस की 04 टीमें गठित की गयी । वाहन पीकर शराब चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु गठित उक्त चारों टीमों को रात्री समय किये गए।
उक्त समस्त टीम द्वारा 12 वाहन चालकों के शराब पीकर वाहन संचालन में चालान कर वाहन सीज की कार्यवाही करते हुए नजदीकी थाने में दाखिल किये गये तथा वाहन चालक के सम्बन्ध में नियमानुसार कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थाने के सुपुर्द किया गया । यातायात पुलिस की उक्त कार्यवाही सतत जारी रहेगी इसलिए यातायात पुलिस समस्त वाहन चालकों के अनुरोध करती है कि यातायात नियमों का पालन करनें शराब पीकर वाहन न चलाएं, स्वयं भी सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखें ।
शराब पीकर गाड़ी चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आपकी गाड़ी जब्त की जाएगी, साथ ही आपका ड्राईविंग लाईसेंस 06 माह निलम्बन हेतु परिवहन कार्यालय भेजा जाएगा ।

