कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में दर्जनों महिलाये कांग्रेस में हुई शामिल।
देहरादून– कांग्रेस मुख्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष करण महरा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष करण महरा सहित पार्टी के तमाम नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदेश अध्यक्ष करण महरा ने कहा कि आज बीजेपी सरकार के राज में जनता परेशान है लगातार हो रहे महिलाओं के शोषण और बढ़ती महंगाई को लेकर आज जनता भली-भांति समझ चुकी है, कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर आज लोग कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करना चाहते हैं साथ ही जिन लोगों ने आज कांग्रेस ज्वाइन किया है मैं उनका स्वागत करता हूं।
जिन कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी हमें इसलिए ज्वाइन करनी पड़ी क्योंकि बीजेपी सरकार में कार्यकर्ताओं को कोई भी तवज्जो नहीं मिलती है कांग्रेस पार्टी एक पुरानी विचारधारा है और हमेशा जनता के हितों की बात करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं का सम्मान करती आ रही है यह भी एक बड़ा कारण जो आज हमने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है।

