मंडी क्षेत्र में 50 वर्षीय महिला की हत्या से मची सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स।

मंडी क्षेत्र में 50 वर्षीय महिला की हत्या से मची सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स।
Spread the love

हल्द्वानी– हल्द्वानी के मंडी चौकी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला की उसके घर में ही हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही एसपी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां गोरापड़ाव क्षेत्र में 50 वर्षीय महिला नंदी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है महिला का शव उसके घर के अंदर मिला। पुलिस को महिला के शरीर पर कई चोट के निशान भी मिले हैं, बताया जा रहा है कि मृतक नंदी देवी परचून की दुकान चलाती थी, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। एसपी सिटी हरबंश सिंह का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *